झुंझुनूं: डिप्टी CM बैरवा के काफिले में टला बड़ा हादसा, बीच में घुस गई तेज रफ्तार कार

Rajasthan Deputy CM: प्रदेश के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के साथ शनिवार को एक हादसा हो गया, झुंझुनूं जिले में गुढ़ागौड़जी इलाके के प्राइवेट शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम में वे जब शामिल होने जा रहे थे। तभी उदयपुरवाटी घाट के पास उनके काफिले में एक तेज रफ्तार कार घुस गई। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ से सीधी टक्कर नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं उपमुख्यमंत्री बैरवा भी पूरी तरह सेफ रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों में मचा हड़कंप
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा (Premchand Bairwa) के साथ हुई इस घटना को लेकर प्रशासनिक अमले के भी हांथ-पांव फूल गए। वहीं सुरक्षाकर्मियों ने तब तक हालातों को सामान्य कर दिया था। मौके पर किसी को भी चोट नहीं पहुंची। इसके अलावा काफिले में घुसी कार के ड़्राइवर से पूछताछ भी हुई और ऐसा भविष्य में ना करने की हिदायत भी दी।
बता दें कि इससे पहले रींगस में सालासर होटल के सामने डिप्टी सीएम का स्वागत कार्यक्रम भी हुआ था। यहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं और पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। विधायक सुभाष मील भी यहां मौजूद थे।
इस लिंक को शेयर करें

