मैंने मेरे बेटे को किराए के मकान में रखा-गहलोत, जारी है CM और Ex CM की जुबानी जंग

Ashok Gehlot on CM Bhajan Lal Sharma: राजस्थान की सियासत इन दिनों बेहद दिलचस्प हो चली है। खासकर तब से, जब से मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच जुबानी जंग छिड़ी है। जी हां, अब ये जुबानी जंग काफी दूर तक जाती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल सोमवार को फिर अशोक गहलोत ने CM भजनलाल के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने बेटों को सरकार से दूर रखने की बात पर कायम रहते हुए कहा कि मैंने तो ये कहा था कि मंत्रियों के बेटों को सरकार से दूर रखो, राजनीति से नहीं। मैंने तो अपने बेटे को किराए का कमरा दिलाया था। मुख्यमंत्री आवास में नहीं रहता था वो।
शर्म भी नहीं आती इन्हें
इंतजारशास्त्र के सवाल पर गहलोत ने कहा कि मैं तो वही पूछ रहा हूं जो जनता पूछ रही है। जिन संस्थानों के बिल्डिंग बनकर खड़ी हुई हैं, उनमें काम कब शुरू होगा। जनता और मैं कुछ पूछ रहा हूं ये पता नहीं क्या जवाब दे रहे हैं, मैंने कभी ऐसा देखा नहीं है। शर्म भी नहीं आती इन्हें।
जवाब-हमें पार्टी में कोई पूछ रहा है या नहीं पूछ रहा,इसकी चिंता उनको नहीं करनी चाहिए...यह हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला है.. मंत्री अपने बेटों को राजनीति में लाए, इसमें कोई हर्ज नहीं है.. मैने तो यह कहा था कि उन्हें बस सरकार से दूर रखें,इसमें क्या गलत कहा था?... pic.twitter.com/38ROzQZ2ws
— Dinesh Dangi (@dineshdangi84) March 30, 2026
मैंने तो अपने बेटे को किराए के मकान में रखा- गहलोत
गहलोत ने कहा कि ये कह रहे हैं कि आपको कोई पूछ नहीं रहा, अरे सरकार आपकी है, जनता आपको पूछेगी। हमारे यहां क्या हो रहा है, उसमें आपका ध्यान क्यों है, वो हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला है। मैंने कहा था बेटों को सरकार से दूर रखें, ना कि राजनीति से। आप अपने बेटा-बेटी, साला-साली किसी भी परिवारीजन को राजनीति में लाओ इससे फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्हें तो फायदा ही मिलेगा। राजनीति में आने में कोई हर्ज नहीं है। लेकिन सरकार में ना लाने की बात मैंने कही है।
जोधपुर में जयपुर में पता नहीं इन्होंने मेरे बारे में क्या-क्या बोला है। मैंने सरकार से मंत्रियों को दूर रखने को बोला है, वो बात पता नहीं CM को कितनी हिट कर गई। वो अपराधबोध से ग्रसित हो गए हैं। बदनामी मुख्यमंत्री की होगी, मंत्रियों की होगी। वो मेरी बात करते हैं। मैंने तो अपने बेटे को अलग मकान किराए पर दिलाया था अलग रहते थे वो मुख्यमंत्री निवास में नहीं रहते थे वो।
क्या कहा था भजनलाल ने?
बीते दिन CM भजनलाल शर्मा ने गहलोत के बेटों वाले बयान पर कहा कि आप बीजेपी के नेताओं के बेटों पर बोलते हैं, लेकिन ज़रा अपने गिरेबान में भी झांककर देखिए। एक उंगली दूसरों पर उठाएंगे, तो चार अपनी तरफ भी आएगी। आपने और सोनिया गांधी ने अपने बेटों को बार-बार लॉन्च करने की कोशिश की, लेकिन नतीजा रहा वही ढाक के तीन पात। भजनलाल ने कांग्रेस की अंदरूनी खटपट और गुटबाजी का भी जिक्र किया और कहा कि हर एक भ्रष्टाचारी को पूरी सजा मिलेगी।
इस लिंक को शेयर करें

