भजनलाल सरकार की किसानों को बड़ी सौगात, अब इस तारीख तक भर सकेंगे खरीफ 2025 का लोन, नहीं लगेगी पेनल्टी

भजनलाल सरकार की किसानों को बड़ी सौगात, अब इस तारीख तक भर सकेंगे खरीफ 2025 का लोन, नहीं लगेगी पेनल्टी
राजस्थान
15 Apr 2026, 05:26 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Rajasthan Farmers Loan Relief: राजस्थान सरकार ने किसानों की बड़ी राहत दी है। सरकार ने किसानों को ऋण चुकाने की डेट एक साल के लिए बढ़ा दी है। यानी खरीफ 2025 में जिन किसानों ने लोन लिया था वे अब 15 मई 2025 या अगले एक साल में कभी भी चुका सकेंगे। सरकार के इस फैसले का लाभ 5.50 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा। अगर सरकार यह फैसला नहीं लेती तो किसानों को 2 प्रतिशत पेनल्टी चुकानी पड़ती वहीं 2 हजार 184 करोड़ रुपये का लोन अवधि पार हो जाता। ऐसे में सरकार के इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिली है।

फैसले की जानकारी देते हुए सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि इस संबंध में वित्त विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहकारी बैंकों से लोन लेने वाले किसान अब 15 मई 2025 या लोन लेने की तारीख से 12 महीने के अंदर लोन की राशि जमा करा सकेंगे। बता दें कि इससे पहले लोन जमा कराने की राशि 31 मार्च 2025 निर्धारित की गई थी।

ये भी पढ़ेंः जायल में चार भाइयों ने भरा 1.5 करोड़ का मायरा, 25 बीघा जमीन, 21 लाख 51 हजार रुपये कैश और 15 लाख की ज्वेलरी शामिल

मंत्री की किसानों से अपील

बता दें कि प्रदेश की बीजेपी सरकार किसानों के लिए ब्याज मुक्त लोन की योजना चला रही है। इसके तहत किसानों को मूल रकम चुकाने के लिए अब एक साल का समय मिल गया है। वहीं सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने किसानों ने अपील करते हुए कहा कि वे इस बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाएं और समय पर लोन चुका दे। ताकि किसानों को भविष्य में दोबारा ऋण लेने में दिक्कत नहीं हो।

ये भी पढ़ेंः ‘मेरे पापा को मत ले जाओ’..बाप के पैरों से लिपटा रोता रहा बच्चा, घसीटती रही पुलिस


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.