राजस्थान स्थापना दिवस की बधाई दे रही कांग्रेस, चुप बैठी बीजेपी, आखिर माजरा क्या है?

Rajasthan Foundation Day: सियासत की लिए इन सियासतदानों शायद मुद्दे कम पड़ गए थे कि अब सांस्कृतिक और सामाजिक पर्वों पर भी राजनीतिक तनातनी शुरू हो गई। दरअसल सोमवार 30 मार्च को राजस्थान स्थापना दिवस है। इस पर कांग्रेस नेता सुबह से बधाइयां दे रहे हैं। लकिन बीजेपी की तरफ से अभी तक कोई शुभकामनाएं नहीं आई हैं। प्रदेश कांग्रेस से लेकर आलाकमान के नेताओं ने भी राजस्थान दिवस पर बधाइयां दी हैं। राहुल गांधी, अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे, सचिन पायलट जैसे कई नेताओं ने राजस्थान दिवस पर बधाई दी है।
वीरता, पराक्रम, समृद्ध विरासत और उद्यमिता की धरती राजस्थान के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज के इस शुभ अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और सामाजिक सद्भाव को और अधिक मजबूत बनाएंगे, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देंगे तथा… pic.twitter.com/FCSMCj3tja
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 30, 2026
वीर भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
विविध कला, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से परिपूर्ण राजस्थान, भारत की अमूल्य धरोहर है। यहां की परंपराएं और विरासत हमारा गौरव हैं। pic.twitter.com/Oi526A59mf
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 30, 2026
वीर भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
विविध कला, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से परिपूर्ण राजस्थान, भारत की अमूल्य धरोहर है। यहां की परंपराएं और विरासत हमारा गौरव हैं। pic.twitter.com/Oi526A59mf
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 30, 2026
बीजेपी सरकार ने 19 मार्च को राजस्थान दिवस मनाने का लिया था फैसला
दरअसल राजस्थान दिवस को बीजेपी सरकार ने 19 मार्च को ही मनाने का फैसला लिया था। जिसके बाद 19 तारीख को ही बड़ी धूमधाम से ये दिन मनाया गया लेकिन कांग्रेस ने ये सवाल खड़ा किया था कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान दिवस की बधाइयां नहीं दी एक भी पोस्ट नहीं किया तो बीजेपी क्यों ये सब कर रही है। कांग्रेस ने कहा कि शायद पीएम नाराज हो गए हैं क्य़ोंकि उनसे इसके बारे में पूछा नहीं गया था। वहीं 19 मार्च को भी कांग्रेस ने राजस्थान दिवस के लिए कोई पोस्ट या शुभकामनाएं नहीं दी थीं।
क्यों 19 को मनाया गया राजस्थान दिवस?
कई लोगों में सवाल है कि अगर 30 मार्च को राजस्थान की स्थापना हुई थी तो फिर 19 मार्च को क्यों राजस्थान दिवस मनाया गया? तो बता दें कि दो साल पहले राजस्थान सरकार ने ये फैसला लिया था कि ग्रैगोरियन कैलेंडर (अभी जो हम इस्तेमाल करते हैं) के बजाय हिंदी पंचांग की तिथि के मुताबिक ही राजस्थान दिवस मनाया जाएगा। क्योंकि 19 मार्च को चैत्र प्रतिपदा (नया साल) की शुरूआत हुई थी। इस दिन मनाने से राजस्थान की संस्कृति और पंचांग परंपरा को मजबूत होगी। बता दें कि इसी वजह से पिछले साल राजस्थान दिवस 25 मार्च को मनाया गया था।
इस लिंक को शेयर करें

