कैबिनेट मंत्री से उलझने वाले IAS को भजनलाल सरकार ने किया प्रमोट, जानें पूरा मामला

कार्मिक विभाग ने हाल ही एक साथ 65 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस लिस्ट में उन अधिकारियों के नाम थे जो मंत्रियों, विधायकों और सांसदों से उलझने वाले अधिकारी भी शामिल थे। इस लिस्ट में एक ऐसे अधिकारी का नाम भी है जिनका तबादला तो हुआ लेकिन उनका डिमोशन होने की बजाय प्रमोशन हो गया। जी हां मैं बात कर रहा हूं सीकर के पूर्व जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा का। इस फेरबदल से पहले मुकुल शर्मा सीकर के जिला कलेक्टर थे। वे कलेक्टर रहते वन मंत्री संजय शर्मा से उलझ गए थे। इसके बाद मंत्री ने उनकी शिकायत सीएम से की थी।
अब जारी हुई तबादला सूची में ये कयास लगाए जा रहे थे कि संजय शर्मा का डिमोशन होगा। लेकिन हुआ एकदम इसके उलट। संजय शर्मा को अब सीएम कार्यालय में विशिष्ट सचिव के पद पर तैनात किया गया है। वहीं सीकर के नए जिला कलेक्टर के तौर पर सामाजिक और अधिकारिता विभाग के निदेशक आशीष मोदी को नियुक्त किया गया है। वहीं मोदी फिलहाल बंगाल में चुनाव ड्यूटी पर हैं। ऐसे में संभावना है कि चुनाव के बाद ही वे बतौर कलेक्टर जाॅइन करेंगे।
जानें क्या है मामला?
बता दें कि संजय शर्मा सीकर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। वे पिछले साल 2025 में सीकर के दौरे पर थे। जहां पर तत्कालीन जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा मंत्री से किसी बात पर उलझ गए थे। जहां पर मंत्री को यहां तक कहना पड़ गया कि वे एक कैबिनेट मंत्री हैं। मैं तुम्हारी शिकायत सीएम से करूंगा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ऐसे में अब जब कार्मिक विभाग ने मुकुल शर्मा को सीएमओ में विशिष्ट सचिव नियुक्त कर दिया है तो राजनीतिक गलियारों में इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
इस लिंक को शेयर करें

