BJP सांसद से उलझने वाली SP को सरकार ने किया प्रमोट, पढ़ें 3 चर्चित IPS का क्यों हुआ तबादला?

BJP सांसद से उलझने वाली SP को सरकार ने किया प्रमोट, पढ़ें 3 चर्चित IPS का क्यों हुआ तबादला?
राजस्थान
14 Mar 2026, 02:42 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें वे अफसर भी शामिल हैं जिनकी कई नेताओं के साथ अनबन थी। इसी लिस्ट में तीन अफसर सबसे अधिक चर्चा में हैं। जिनके नाम ममता गुप्ता, नारायण टोगस, मृदुल कच्छावा हैं। ममता गुप्ता के खिलाफ राजसमंद सांसद महिमा कुमारी ने मोर्चा खोला हुआ था। नारायण टोगस को लेकर केंद्रीय मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत सीएम को लेटर लिखा था। वहीं मृदुल कच्छावा को लेकर डेगाना विधायक और पूर्व मंत्री अजय सिंह किलक लगातार सरकार से शिकायत कर रहे थे। अब आइये जानते हैं इन अफसरों को नई पोस्टिंग कहां पर मिली हैं?

सबसे पहले बात करते हैं ममता गुप्ता कि। ममता गुप्ता के खिलाफ राजसमंद की सांसद महिमा कुमारी ने मोर्चा खोले हुए था। उनके खिलाफ सांसद ने करीब 13 शिकायतें की थी। हालांकि उस समय उनकी शिकायत को गृह विभाग ने गलत करार दिया था। अब सरकार ने ममता को प्रमोट कर डीआईजी बना दिया है और राजधानी जयपुर में पोस्टिंग दी है। 

मंत्री ने सीएम को लिखा था लेटर

दूसरा बड़ा विवाद नारायण टोगस और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को लेकर सामने आया था। नारायण टोगस जोधपुर ग्रामीण एसपी के पद पर थे। टोगस को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मोर्चा खोला हुआ था। उन्हें लेकर केंद्रीय मंत्री ने सीएम को पत्र भी लिखा था जोकि काफी वायरल हुआ था। पत्र में मंत्री ने लिखा था कि मैंने एसपी को कई बार कानून व्यवस्था और मेरे दौरों के दौरान मौजूद रहने के लिए संपर्क किया था लेकिन टोगस ने मेरे कार्यालय में संपर्क नहीं किया। नारायण टोगस को अब डीआईजी एसीबी अजमेर में नियुक्त किया गया है। 

लगे थे बजरी माफिया से सांठ-गांठ के आरोप

तीसरी सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले आईपीएस मृदुल कच्छावा हैं। कच्छावा को लेकर डेगाना विधायक अजय सिंह किलक हमेशा आक्रामक रहे। उन्होंने पुलिस पर बजरी माफिया से सांठ-गांठ का आरोप लगाया। अब मृदुल कच्छावा को सरकार ने बीकानेर एसपी लगाया है। जबकि नागौर की कमान रोशन मीणा संभालेंगे। 


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.