राजस्थान के 113 नगरीय निकायों में वोटर पुनरीक्षण का काम शुरू, जानें किस दिन आएगी फाइनल लिस्ट

राजस्थान के 113 नगरीय निकायों में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का कार्यक्रम राज्य चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। राज्य के निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि पूरी प्रकिया को तय समय सीमा केे अंदर पूरा किया जाएगा। ताकि 8 मई को पूरी वोटर लिस्ट पब्लिश हो सके। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि जो युवा 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं वे अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं।
बता दें कि नई लिस्ट बनाने के लिए 1 जनवरी 2025 की विधानसभा सूची को आधार बनाया जाएग। निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि विधानसभा सूची के आधार पर ही वार्डवार मतदाता सूचियां तैयार की जाएंगी। इसके बाद जरूरत के अनुसार वार्डों का गठन, भागों का निर्धारण और वार्डों का पुनः समायोजन भी किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Jaipur: जयपुर पुलिस आयुक्त 28 मार्च को पुलिस थाना बस्सी पर करेंगे जनसुनवाई
इस पूरी प्रकिया के दौरान उन लोगों के वोटर आईडी कार्ड में सुधार किया जाएगा, जिनके कार्ड में कोई गलती हो। इसके अलावा अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो आप तय समय सीमा के अंदर आवेदन भी कर सकते हैं। आपत्तियों का निवारण होने के बाद ही फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी।
ये भी पढ़ेंः सीकर में ड्रग तस्करी का ग्लैमरस चेहरा बेनकाब, स्कूटी पर MDMA सप्लाई करने वाली युवती गिरफ्तार
इस लिंक को शेयर करें

