Banswara: राजकुमार रोत की पार्टी BAP के नेता के भाई की पीट-पीट कर हत्या

Banswara: राजकुमार रोत की पार्टी BAP के नेता के भाई की पीट-पीट कर हत्या
राजस्थान
14 Apr 2026, 11:50 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Banswara: राजुकमार रोत की पार्टी भारतीय आदिवासी पार्टी के नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक निनामा के भाई अनिल निनामा की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बांसवाड़ा के नोतरा में अनिल निनामा एक कार्य में शामिल होने गए थे। इस कार्यक्रम के दौरान ही किसी बात पर इनका विवाद हो गया था।

सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक BAP नेता अशोक निनामा के भाई सोशल कार्यकर्ता थे। वे बोरपी केरेंग के रहने वाले थे। कार्यक्रम के बाद जब वे लौट रहे थे, तभी काली मगरी गांव के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें लोगों ने इतना ज्यादा पीटा कि वे अधमरी हालत में हो गए तो ये बदमाश उन्हें ऐसी ही हालत में छोड़कर भाग गए।

जब पहुंचे अशोक तो तड़प रहे थे भाई अनिल

इसके बाद रात करीब दो बजे सागबारी के सरपंच ने BAP नेता अशोक निनामा को फोन कर खबर दी कि काली मगरी में उनका भाई गंभीर हालत में है। जिसके बाद अशोक मौके पर पहुंचे तब तक अनिल जिंदा थे। उन्हें वे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उन्हें बांसवाड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद अशोक निनामा ने केस दर्ज कराया है। वहीं BAP नेता के भाई की हत्या का ये मामला अब प्रदेश की राजनीति में भी गर्मा रहा है।

ये भी पढ़ें- Big Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर केमिकल से भरे ट्रेलर से टकराई बस, ड्राइवर और बच्चे समेत 3 की मौत, 30 घायल


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.