राजसमंद में बीजेपी विधायक के बेटे की गुंडागर्दी, बुलडोजर से ढहाए गरीबों के घर, कम कीमत में बेचने का बना रहा था दबाव

राजसमंद में बीजेपी विधायक के बेटे की गुंडागर्दी, बुलडोजर से ढहाए गरीबों के घर, कम कीमत में बेचने का बना रहा था दबाव
राजस्थान
26 Mar 2026, 07:15 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

सत्ता की एक प्रकृति होती है कि वह आपको ताकतवर बनाती है लेकिन सत्ता स्थिर नहीं होती है । वह तो उसके उपयोग करने वाले पर निर्भर करता है कि वह इसका उपयोग कब तक कर पाएगा। राजसमंद जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां भीम से बीजेपी विधायक हरिसिंह रावत के बेटे के सिर सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है। विधायक बेटे ने आधी रात को बुलडोजर चलवाकर गरीब परिवारों के आशियाने को चकनाचूर कर दिया।

राजसमंद की भीम सीट से बीजेपी विधायक हरि सिंह रावत के बेटे रणजीत सिंह ने बरतु क्षेत्र में 8 मार्च की रात जेसीबी से तीन गरीब परिवारों के मकान ढहा दिए। इस संबंध में भीम थाने में अब पीड़ित परिवारों ने मामला दर्ज कराया है। थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार गीता देवी, रघुवीर सिंह और नर्बदा देवी के घर विधायक पुत्र रणजीत सिंह ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिए।

कम दाम में बेचने का बना रहा था दबाव

रिपोर्ट के अनुसार नर्बदा देवी का मकान 2016 में बनाया गया था। नर्बदा देवी ने इसके लिए ग्राम पंचायत से आवासीय पट्टा भी लिया था। इतना ही विधायक पुत्र ने मकान को ढहाने के बाद उसका मलबा ट्रैक्टरों में भरकर गायब करवा दिया। गीता देवी ने बताया कि उसका घर भी वैध पट्टे पर बना हुआ है। बता दें कि विधायक पुत्र लंबे समय से इन लोगों से मकान को कम कीमत में बेचने का दबाव बना रहा था।

2016 में भी दर्ज कराया था मामला

उधर पीड़ितों ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि विधायक पुत्र इससे पहले भी कई बार मकान बेचने के लिए दबाव बनाता रहा है। इसके लिए 2016 में भी भीम थाने में मामला दर्ज करवाया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पीड़ितों ने एसपी से मिलकर मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.