बीजेपी विधायक हरिसिंह रावत के बेटे पर यौन शोषण का आरोप, शादी का झांसा देकर लिव इन में रहा, अब दे रहा जान से मारने की धमकी

बीजेपी विधायक हरिसिंह रावत के बेटे पर यौन शोषण का आरोप, शादी का झांसा देकर लिव इन में रहा, अब दे रहा जान से मारने की धमकी
राजस्थान
17 Apr 2026, 03:06 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

राजस्थान में बीजेपी नेताओं पर सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है। राजसमंद की भीम सीट से बीजेपी विधायक हरिसिंह रावत के पुत्र रणजीत सिंह रावत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा की वजह एक महिला द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाना है। ब्यावर की रहने वाली महिला ने एसपी हेमंत कलाल को शिकायत दी है जिसमें यौन शोषण और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। इतना ही नहीं पीड़िता ने एसपी को सबूत भी दिए हैं। अब देखना यह है कि एसपी इस मामले में विधायक पुत्र पर क्य एक्शन लेते हैं?

बीमा के पैसे हड़पे

महिला ने एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि रणजीत सिंह ने उसके जेवर और पति की मौत के बाद मिली बीमा की राशि भी हड़प ली। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में गंभीरता को देखते हुए एसपी ने भीम थाना पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

तीन साल तक लिव इन में रहा

पूरा मामला 2014 से शुरु हुआ। जब पीड़ित महिला पहली बार विधायक के पुत्र से मिली। उस समय रणजीत सिंह की पत्नी जेल में थी। ऐसे में विधायक के परिवार की ओर से महिला को विवाह का प्रस्ताव दिया गया। इसके बाद रणजीत सिंह ने शादी का भरोसा दिया और उसे अपने साथ रखा। इस दौरान करीब 3 साल तक वे लिव इन में भी रहे। इसके बाद जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने पहली पत्नी के आने पर तलाक देने की बात कही। जब पत्नी जेल से बाहर आई तो विधायक पुत्र ने महिला से दूरी बना ली।

विवादों से पुराना नाता

बता दें कि इससे पहले रणजीत सिंह ने इसी साल 8 मार्च को जेसीबी मशीन से तीन गरीब परिवारों के घरों पर बुलडोजर चला दिया था। क्योंकि रणजीत तीनों परिवारों पर घर बेचने का दबाव बना रहा था लेकिन परिवार उसे बेचने के लिए राजी नहीं थे। इसके बाद तीनों पीड़ितों ने भीम थाने में मामला दर्ज करवाया। इन्हीं पीड़ितों ने साल 2016 में भी मामला दर्ज करवाया था लेकिन राजनीतिक रसूख के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.