रणथंभौर में आयरलैंड पर्यटक की संदिग्ध मौत! होटल में डिनर के बाद बेहोश मिलीं 40 वर्षीय मरियम, हॉस्पिटल में मृत घोषित

रणथंभौर में आयरलैंड पर्यटक की संदिग्ध मौत! होटल में डिनर के बाद बेहोश मिलीं 40 वर्षीय मरियम, हॉस्पिटल में मृत घोषित
राजस्थान
27 Mar 2026, 05:57 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Ireland Tourist Dies Ranthambore: रणथंभौर टाइगर रिजर्व घूमने आई आयरलैंड की 40 वर्षीय पर्यटक मरियम फ्रांसिस की संदिग्ध परिस्थिति में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना गुरुवार रात की है, जब होटल में डिनर करने के कुछ देर बाद वह अपने कमरे में बेहोश हालत में मिलीं। मरियम के साथियों और होटल स्टाफ ने तुरंत उसे हॉस्पिटल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने मरियम को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मरियम अपने साथी पर्यटकों के साथ रणथम्भौर घूमने आई थी और रणथंभौर हेरिटेज हवेली होटल में ठहरी हुई थी। रात को खाने के बाद वह अपने कमरे में चली गईं। थोड़ी देर बाद जब दोस्तों ने उन्हें देखा तो वह कमरे में बेहोश मिली। होटल स्टाफ और साथी तुरंत मरियम को प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जाँच में उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि मरियम हॉस्पिटल लाने से पहले ही ब्रेनडेड हो गयी थी और ECG रिपोर्ट फ्लैट आने के बाद मौत की पुष्टि हुई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवाया है। घटना की आधिकारिक सूचना आयरलैंड और भारतीय दूतावास को भिजवाई गई है। दूतावास से पोस्टमॉर्टम की परमिशन मिलने के बाद ही पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

पुलिस होटल स्टाफ और मरियम के साथी पर्यटकों से पूछताछ कर रही है। मौत का सही कारण अभी साफ़ नहीं हो पाया है। फ़िलहाल फ़ूड पॉइजनिंग या कोई मेडिकल कंडीशन को मौत की वजह माना जा रहा है, लेकिन अंतिम रिपोर्ट पोस्टमॉर्टम के बाद ही आएगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.