RPSC RAS 2024 का रिजल्ट जारी: जयपुर के 3 टॉपर तो 2391 मेरिट लिस्ट में शामिल

RPSC RAS 2024 का रिजल्ट जारी:  जयपुर के 3 टॉपर तो 2391 मेरिट लिस्ट में शामिल
राजस्थान
18 Apr 2026, 03:29 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

राजस्थान लोकसेवा आयोग की तरफ से RAS भर्ती 2024 के इंटरव्यू के अंतिम नतीजे जारी कर दिए हैं। रिजल्ट में कुल 2391 अभ्यर्थियों को मेरिट में शामिल किया गया है। जयपुर के 3 लोग टॉप 20 में शामिल हैं। वहीं जैसलमेर के वीरेंद्र चारण ने राजस्थान में दूसरी रैंक पर जगह बनाई है। बता दें कि आयोग ने 1096 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। जिसमें राज्य सेवा के लिए 428 पद और अधीनस्थ सेवा के लिए 668 पद निकाले गए थे।

मेरिट में टॉप 3 रैंक में से पहले पर दिनेश विश्नोई, दूसरे पर वीरेंद्र चारण, तीसरे पर नवनीत शर्मा ने जगह बनाई है। ये ऑल राजस्थान के टॉप 3 हैं। दिनेश विश्नोई बाड़मेर के रहने वाले हैं। पिछले एग्जाम में उन्होंने 57वीं रैंक हासिल की थी। वे RPS की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

वहीं दूसरी रैंक वाले वीरेंद्र चारण जैसलमेर के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे तहसीलदार हैं। उनके पिता हेड कांस्टेबल हैं। वहीं तीसरे नंबर पर आने वाले नवनीत शर्मा भीलवाड़ा के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- SI भर्ती परीक्षा 2021 रद्द के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, चयनित अभ्यर्तियों बोले- कुछ की गलती से पूरी भर्ती को रद्द करना गलत

इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.