राजस्थान में RSS के होंगे 5 संभाग, प्रांत प्रचारक की जगह अब संभाग प्रचारक, जानिए क्या होंगे बड़े बदलाव

Rajasthan: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कई बड़े बदलाव करने जा रहा है। जिसमें सबसे बड़ा बदलाव तो प्रांत को लेकर है। दरसअल RSS प्रांतों की जगह अब संभाग बनाएगा। देश भर में 46 प्रांत अब 85 संभाग होंगे। वहीं अब प्रांत प्रचारकों को संभाग प्रचारक कहा जाएगा। राजस्थान में RSS के 5 संभाग होंगे। ये जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, बीकानेर होंगे। अभी प्रदेश में जयपुर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़ 3 प्रांत हैं।
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में लिया गया फैसला
RSS का ये फैसला हरियाणा के समालखा में आयोजित हुई 3 दिवसीय बैठक में लिया गया है। यहां पर अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक हुई थी। जिसमें पहले दिन सरसंघचालक मोहन भागवत भी आए थे। राजस्थान में प्रांत-संभाग को लेकर क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल ने कहा कि नए संभाग राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू, उत्तर प्रदेश और पंजाब को मिलाकर बनाए जाएंगे। इससे संगठन में माइक्रो मैनेजमेंट को मजबूत होगा, छोटी इकाइयों पर ज्यादा फोकस ज्यादा होगा।
उत्तर-पूर्व के राज्यों में भी बढ़ रही भागीदारी
उन्होंने कहा कि संघ की शाखाओं की संख्या लगभग 6000 की बढ़ोतरी हुई है। अब ये संख्या 88 हजार से ज्यादा हो गई है। संघ का काम अब अंडमान, अरुणाचल प्रदेश, लेह और दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंच चुका है। यहां नियमित तौर पर शाखाएं संचालित हो रही हैं।
राजस्थान में भी 7,910 जगहों पर संगठनात्मक कार्य संचालित हो रहा है। प्रदेश में कुल 12,109 शाखाएं और 5,950 मिलन संचालित हो रहे हैं। समाज के व्यापक संपर्क के लिए प्रदेश में कई जगहों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए। अब तक कुल 7,175 सम्मेलन आयोजित हुए, जिनमें 27,918 गांवों की भागीदारी रही।
इस लिंक को शेयर करें

