SI भर्ती परीक्षा 2021 रद्द के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, चयनित अभ्यर्तियों बोले- कुछ की गलती से पूरी भर्ती को रद्द करना गलत

SI भर्ती परीक्षा 2021 रद्द के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, चयनित अभ्यर्तियों बोले- कुछ की गलती से पूरी भर्ती को रद्द करना गलत
राजस्थान
18 Apr 2026, 02:26 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

SI Bharti Exam 2021 Cancel: 2021 में हुई SI भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इन अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। उनका कहना है कि कुछ लोगों की गलती की सज़ा पूरी परीक्षा को ही रद्द कर दी जा रही है जो कि गलत है। इसलिए राजस्थान हाईकोर्ट के इस फैसले पर फिर से विचार किया जाए।

क्या कहा गया याचिका में?

परीक्षा में चयनित हुए 750 से ज्यादा लोगों की तरफ से दायर इस याचिका में लिखा गया है कि जिन लोगों ने बहुत ईमानदारी और मेहनत से पढ़ाई की, परीक्षा दी और फिर इंटरव्यू में चयनित हुए। उनका क्या होगा? इन्हें नौकरी से क्यों निकाला जाएगा? इस परीक्षा के आरोपी पेपर लीक माफिया हैं, नकलची हैं। इसलिए सिर्फ उन पर ही कार्रवाई की जाए। लेकिन पूरी भर्ती को ही रद्द कर ईमानदार अभ्यर्थियों को तो एक तरह से सजा दी गई है।

इससे पहले 9 अप्रैल को इन्हीं अभ्यर्थियों ने भजनलाल सरकार को एक शपथपत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर जांच में कोई भी उम्मीदवार दोषी पाया जाता है, तो उसे तुरंत बर्खास्त किया जाए और निजी संपत्ति से वेतन की रिकवरी तक कर ली जाए। इन लोगों ने दावा किया है कि कुछ अधिकारी गलत रिपोर्ट पेश कर रहे हैं और निर्दोष उम्मीदवारों को फंसाया जा रहा है। पूरी परीक्षा का रद्द तो कर दिया लेकिन इससे 750 परिवारों के भविष्य अंधेरे में चला गया।

असफल अभ्यर्थियों ने दायर की कैविएट?

8 अप्रैल को असफल अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट मे कैविएट दायर कर दी थी। याचिकाकर्ताओं ने कैविएट में कहा है कि अगर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार या अन्य कोई चयनित अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर करे तो उन्हें (असफल अभ्यर्थियों) को भी सुना जाए। बिना सुनवाई कोई अंतरिम या अंतिम आदेश नहीं दिए जाएं। पूरी खबर यहां पढ़ें-


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.