राजस्थान में शिया समुदाय नहीं मनाएगा ईद का जश्न, इमाम ने किया ऐलान, सामने आई ये बड़ी वजह

राजस्थान के शिया समुदाय ने इस बार ईद की खुशियां न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई के निधन के शोक में इस साल शिया समुदाय ईद पर कोई जश्न नहीं मनाएगा। यह फैसला न केवल राजस्थान, बल्कि देश भर के शिया समुदाय में लिया गया है।
जयपुर की आमेर रोड स्थित शिया जामा मस्जिद के इमाम ने बताया कि इस बार न घरों में सेवइयां बनेंगी और न ही नए कपड़े पहने जाएंगे।बच्चे हों या बड़े, कोई भी नया लिबास नहीं पहनेगा। ईद की नमाज़ के दौरान समुदाय के लोग अपनी बाजु पर काली पट्टी बांधकर शोक दर्ज कराएंगे। उनका कहना है कि यह जंग मज़हब की नहीं, बल्कि ज़ुल्म और इंसाफ की है। ईरान के समर्थन में आवाज़ उठाते हुए इमाम ने कहा कि जो लोग इज़राइल का पक्ष ले रहे हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि ईरान हमेशा भारत के साथ खड़ा रहा है। महिलाओं और बच्चों ने भी खुद को इस गम में शामिल कर लिया है। इंसानियत और मजलूमों के हक की आवाज उठाने वाले खामनेई के सम्मान में लिया गया यह फैसला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस लिंक को शेयर करें

