नहीं टलेगी SI भर्ती परीक्षा, 5 और 6 को ही होगा एग्ज़ाम, सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर

Rajasthan SI Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC की आयोजित सब इंस्पेक्टर (SI भर्ती-2021) के विवादों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने निर्देश दिया है कि 5 और 6 अप्रैल को जो SI भर्ती का एग्जाम आयोजित होने जा रहा है। वो होगा ही। इसके साथ ही जो अभ्यर्थी 2021 की SI भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें आगामी 5 और 6 अप्रैल 2025 को होने वाली SI भर्ती परीक्षा में बैठने का मौका जरूर दिया जाएगा।
क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?
अदालत ने अभ्यर्थियों की दलीलों को स्वीकार करते हुए साफ किया है कि 2021 की परीक्षा में शामिल हुए सभी योग्य उम्मीदवारों को एक बार फिर 2025 की भर्ती में शामिल होने की परमिशन दी जाए। गौरतलब है कि इस परीक्षा की तारीख 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित होनी तय है। कोर्ट ने माना कि भर्ती प्रक्रिया में देरी और विसंगतियों के कारण अभ्यर्थियों का नुकसान नहीं होना चाहिए।
गौरतलब है कि राजस्थान की 2021 SI भर्ती परीक्षा लंबे समय से पेपर लीक और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी हुई है। इस मामले में (SOG) की जांच जारी है और कई ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर सलाखों के पीछे हैं। ऐसे में कई अभ्यर्थियों ने मांग की थी कि भर्ती में हुई धांधली के चलते उनका भविष्य अधर में लटक गया है और वे अब अगली भर्ती के लिए ओवरएज हो रहे हैं। हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उन्हें राहत मिल गई है।
इस लिंक को शेयर करें

