मस्जिद में इमाम ने मजदूर को जिंदा जलाया, हिंदू शख्स की बाइक चोरी कर हुआ फरार

मस्जिद में इमाम ने मजदूर को जिंदा जलाया, हिंदू शख्स की बाइक चोरी कर हुआ फरार
राजस्थान
20 Mar 2026, 01:24 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Tonk Crime News: एक इमाम ने मस्जिद में एक मजदूर को जिंदा जला डाला। ये घटना प्रदेश के टोंक जिले में हुई है। ये मजदूर मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आया था। आरोप है कि इस शख्स ने इमाम को कचरे में खाना डालने से टोका था। बस इसी पर इमाम भड़क गया और उसने मजदूर को मस्जिद के टॉयलेट में बंद कर दिया और आग लगा दी। घटना में मजदूर की मौत हो गई है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

खाना कचरे में डालने पर टोका तो आगबबूला हुआ इमाम

ये घटना टोंक के डिग्गी मालपुरा के कलमंडा गांव की है। इस वारदात की शुरूआत 18 मार्च से हुई। मृत मजदूर हकीम पिंजारा मस्जिद में रोज की तरह नमाज अदा करने आया था। इस दौरान उसने देखा कि मस्जिद का इमाम हाफिज अब्दुल रशीद कचरे के डिब्बे में खाना डाल रहा है। बस इसी बात पर उसने इमाम को ये कहते टोक दिया था कि वो भोजन को कचरे में क्यों डाल रहा है। उसे जानवरों को खिला दे। सिर्फ इतनी सी बात इमाम को खटक गई उसने मजदूर हाकिम से कहा कि वो कौन होता है उसे ये बताने वाला कि बचा खाना कहां डालना है और कहां नहीं, इसी बात दोनों के बीच कहासुनी हो गई। हालांकि दोनों के झगड़े में स्थानीय लोगों ने बीच-बचा किया और मामला सुलझा लिया। लेकिन ये बात इमाम को खटक गई।

इसके अगले दिन 19 मार्च को हाकिम रोज की तरह मस्जिद में नमाज पढ़ने गया। इमाम हाफिज उसी मजदूर के इंतजार में था। हाकिम नमाज पढ़कर मस्जिद के टॉयलेट में गया था तो इमाम ने मौका पाकर बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और ऊपर से पेट्रोल छिड़कर दिया और फिर आग लगा दी।

हिंदू शख्स की बाइक चुराकर हुआ फरार

इसके बाद वो तुरंत गांव के एक शख्स जगदीश साहू की बाइक चुराकर फरार हो गया। इधर आग से मजदूर तड़पने लगा, चीखने-चिल्लाने लगा। लेकिन इमाम के कान में जूं भी ना रेंगी। मजदूर की चीख-पुकार सुनकर लोग बाथरूम की तरफ दौड़े और किसी तरह मजदूर का बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखकर अस्पताल ने उसे जयपुर के SMS हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। लेकिन गुरुवार को उसकी इलाज के वक्त मौत हो गई।

मजदूर की मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वो परिवार में अकेला कमाने वाला था। वो मजदूरी करता था और रमजान के दौरान घर आया था। वहीं आरोपी हाकिम जो कि जोधपुर के बिलाड़ा का रहने वाला है, उसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गांव वालों का कहना है कि हाफिज ने हाकिम की साजिशन हत्या की है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.