नौकरी की दौड़ में पहुंचा युवक हार गया जिदंगी की जंग, उदयपुर से हैरान करने वाला मामला आया सामने

उदयपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां होमगार्ड भर्ती में आए एक युवक को दौड़ते समय हार्टअटैक आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक ने ग्राउंड का एक राउंड पूरा कर लिया था। इसके बाद जैसे ही वह दूसरे राउंड के लिए दौड़ने लगा तो अचानक नीचे गिर गया। इसके बाद वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ उसे तुरंत हाॅस्पिटल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि उदयपुर के गांधी मैदान में होमगार्ड भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट चल रहा था। ऐसे में बांसवाड़ा का गढ़ी निवासी नीलेश पाटीदार पुत्र जगदीश भी फिजिकल टेस्ट देने के लिए आया था। यहां उसने फिजिकल टेस्ट के तहत सबसे पहले दौड़ना शुरू किया। इस दौरान वह एक राउंड पूरा कर चुका था लेकिन दूसरे राउंड के दौरान वह अचानक चक्कर खाकर नीचे गिर गया।
पिता की चाय की दुकान
मामले में पुलिस ने बताया कि घटना के बाद स्टाफ अभ्यर्थी को लेकर हाॅस्पिटल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमाॅर्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बता दें कि युवक की कुछ समय पहले सगाई हुई थी। वहीं नीलेश के पिता मुबंई में चाय की दुकान चलाते हैं जबकि उसका बड़ा भाई कुवैत में काम करता है।
इस लिंक को शेयर करें

