वसुंधरा की सियासत के वारिस की एंट्री! राजस्थान में होने वाला है ‘बड़ा खेला’?

वसुंधरा की सियासत के वारिस की एंट्री! राजस्थान में होने वाला है ‘बड़ा खेला’?
राजस्थान
11 Mar 2026, 11:31 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Vasundhara Raje: राजस्थान की सियासत में एक बार फिर हलचल है। लेकिन इस बार चर्चा न तो सत्ता की है न ही किसी बयानबाज़ी की। चर्चा है एक तस्वीर की जिसमें राजस्थान की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे, उनका परिवार और खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) एक साथ नजर आ रहे हैं। देखने में तो ये तस्वीर एक आम तस्वीर की तरह ही है लेकिन इसमें एक चेहरा ऐसा निकला जिसने अब राजस्थान की सियासत में बड़ी हलचल मचा दी है। ये चेहरा है वसुंधरा राजे के पोते विनायक प्रताप सिंह का।

परिवार के साथ PM Modi से मिलीं वसुंधरा राजे  

वसुंधरा राजे ने नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात को भले ही शिष्टाचार बताया। लेकिन ये बात तो आप जानते ही हैं कि सियासत में हर तस्वीर (Vasundhara Raje family meeting with PM Modi) की अपनी अलग ही कहानी होती है। बता दें कि पीएम मोदी से मिलने के लिए वसुंधरा राजे, उनके बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह, बहू निहारिका सिंह उनके बेटे विनायक प्रताप सिंह मौजूद थे। इस तस्वीर में लोगों की नजरें अटकी थीं विनायक प्रताप और पीएम मोदी के बीच मुलाकात पर और बस, यही बातचीत सूबे की सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सरकारी आवास पर उनसे सपरिवार मुलाक़ात की और मार्गदर्शन लिया।
आभार माननीय प्रधानमंत्री जी!@narendramodi @PMOIndia pic.twitter.com/oTH44jGDB3
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) March 9, 2026



2023 में पहली बार सुर्खियों में आए विनायक प्रताप सिंह

दरअसल विनायक अक्सर पब्लिक लाइमलाइट से दूर रहते हैं। लेकिन साल 2023 के विधानसभा चुनाव में पहला वोट डालते हुए अचानक सुर्खियों में आ गए थे। कुछ जगहों पर वे अपनी दादी वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के चुनावी कैंपेन में भी नज़र आए थे।

फिटनेस इंफ्लुएंसर हैं विनायक

विनायक (Vinayak Pratap Singh) की फिटनेस को लेकर अलग ही फैनबेस है। इनका यू-ट्यूब पर एक चैनल भी है। जिसमें वे जिम, ओपन वर्कआउट, फिटनेस टिप्स देते हैं और इस समय वो दिल्ली में लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं।

क्या सियासत में होने वाली है वसुंधरा के पोते की एंट्री?

विनायक के पीएम मोदी से बातचीत के अलग ही मायने निकाले जा रहे हैं। क्योंकि पीएम किसी से यूं ही लंबी बातचीत नहीं करते। राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या विनायक राजनीति में उतरने जा रहे हैं, क्या वो वसुंधरा राजे की विरासत को आगे बढ़ाने वाले नए चेहरे हैं?

दरअसल राजस्थान बीजेपी की राजनीति में पहले ही कई समीकरण बदल चुके हैं और अब एक नया “यूथ फेस” सामने आता दिख रहा है। ऐसे में सवाल एक ही है कि क्या राजस्थान में “सत्ता का असली वारिस” अब सामने आ रहा है? क्या बीजेपी विनायक को युवा लीडरशिप के तौर पर तैयार कर रही है? सच क्या है ये आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इतना तय है कि वसुंधरा राजे का परिवार फिर से राजनीतिक सुर्खियों के केंद्र में है और सबसे आगे विनायक प्रताप सिंह हैं।

 


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.