जो लोग इधर से उधर करते हैं उन पर देना पड़ेगा ध्यान...किरोड़ी मीणा पर भी वसुंधरा राजे का बयान

जो लोग इधर से उधर करते हैं उन पर देना पड़ेगा ध्यान...किरोड़ी मीणा पर भी वसुंधरा राजे का बयान
राजस्थान
06 Apr 2026, 04:50 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Vasundhara Raje: सोमवार को देश भर में बीजेपी का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। जयपुर के पार्टी मुख्यालय में भी इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सीएम भजनलाल (Bhajan Lal Sharma) समेत प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) समेत कई विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर वसुंधरा राजे ने सभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने ऐसा भाषण दिया कि इसकी चर्चा अब सियासी हलकों में होने लगी है।

क्या बोलीं वसुंधरा राजे?

कार्यक्रम में वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje on BJP Foundation day) ने बीजेपी के कई नेताओं को लपेटे में लिया। जो कांग्रेस या दूसरी पार्टी छोड़कर पार्टी में आते हैं और वो जो पार्टी छोड़कर दूसरे दल में चले जाते हैं। वसुंधरा राजे ने कहा कि पार्टी जो राजनैतिक नियुक्तियां करती है उस पर थोड़ा ध्यान देना होगा। क्योंकि जो लोग आते-जाते हैं, आज इधर हैं कल को उधर चले गए और आज आज उधर हैं कल को इधर आ गए। ऐसे दलबदलुओं से पार्टी को बचना चाहिए। बहुत सोचसमझ कर इनकी नियुक्तियां करनी चाहिए। पार्टी के दायित्व उन्हें मिलने चाहिए, जिनमें बीजेपी के प्रति निष्ठा हो, संस्कार हों।

वसुंधरा राजे ने कहा कि जो पार्टी के कार्यकर्ता हैं वो पार्टी के काम पर ध्यान दें अपने दायित्व पर ध्यान दें, वो किसी के भी बहकावे में ना आएं। वे सिर्फ पार्टी का दिए हुए दायित्व को पूरा करने में अपना समय दें। भले ही पार्टी का नेतृत्व पीएम नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत हाथों में है लेकिन ऐसा नहीं कि सारी जिम्मेदारी उन्हीं पर छोड़ दी जाए। इस वट वृक्ष को जिंदा रखना हमारी जिम्मेदारी है।

वसुंधरा राजे ने कहा कि उनकी मां विजयाराजे सिंधिया ने उन्हें जब चुनाव लड़ने को कहा तो वो ये सोचकर नाराज हो रहीं थी कि उन्हें हारने के लिए क्यों उनकी मां उतार रही हैं। लेकिन उन्होंने मां की आज्ञा का सम्मान करते हुए चुनावी मैदान में उतरीं और हार स्वीकार की।

सके अलावा उन्होंने किरोड़ी लाल मीणा पर भी बयान दिया। उन्होंने मंच पर बैठे किरोड़ी मीणा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये हमारे काफी पुराने साथी हैं। मैंने इनके साथ काफी ‘अप्स एंड डाउन्स’ देखे हैं। ये कहते हुए वसुंधरा राजे थोड़ी मुस्कुराईं भी। उन्होंने कहा कि भले ही उनके बीच किसी बात को लेकर मतभेद हुए हों। लेकिन ये आज भी पार्टी के साथ हैं। पार्टी के लिए सब निछावर करने वाले हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.