विनोद जाखड़ बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पायलट के खास निर्मल चौधरी के ऊपर आखिर राहुल गांधी ने इन्हें क्यों चुना?

कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI को अब विनोद जाखड़ के रूप में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नए अध्यक्ष के चयन के लिए राहुल गांधी ने दो दिन दिल्ली में करीब 15 दावेदारों के इंटरव्यू लिए। जिसमें राजस्थान से 3 नेता NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़, दिलीप चौधरी और राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी भी शामिल हुए। राहुल गांधी ने ग्रुप डिसक्शन के जरिए दावेदारों की सियासी समझ और विचारधारा सहित कई पहलुओं को परखा। अब विनोद जाखड़ अध्यक्ष चुन लिए गए हैं।
NSUI proudly welcomes the appointment of our new National President Shri @VinodJakharIN Ji.
NSUI will further strengthen its commitment to student rights, social justice, and democratic values across the nation.
Together, we move forward stronger. pic.twitter.com/ZqrobHyk3U
— NSUI (@nsui) February 20, 2026
दलित चेहरा और बगावती तेवर बने राहुल की पसंद?
शुक्रवार को जारी पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक लेटर जारी किया जिसमें बताया गया कि जाखड़ अब NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। इसकी के साथ ये राजस्थान में पहली बार है कि किसी युवा नेता को NSUI को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया हो। यहां सबसे खास बात ये रही कि राहुल गांधी के पास इंटरव्यू के लिए सचिन पायलट के दोनों ही खास विनोद जाखड़ और निर्मल चौधरी गए लेकिन राहुल गांधी को विनोद जाखड़ पसंद आए।
जिससे अब ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या विनोद जाखड़ की नियुक्ति के लिए कोई खास वरीयता भी दी गई , या फिर राहुल गांधी को निर्मल चोधरी से ज्यादा विनोद जाखड़ का रफ-टफ अंदाज पसंद आया। क्योंकि कुछ दिन पहले उन्होंने बिना हाईकमान परमिशन नियुक्ति पत्र जारी करने को लेकर जिस तरह सवालों का सामना करना पड़ रहा था, यहां तक कि NSUI का नोटिस तक उन्हें मिल गया था। लेकिन इसकी परवाह किए बगैर उन्हें जिस तरह से हाईकमान के सामने अपने स्टैंड को मजबूती से रखा, शायद उनका यही अंदाज राहुल गांधी को काफी पसंद आया और अब वे कांग्रेस की छात्र इकाई के सर्वेसर्वा बन गए हैं।
विनोद जाखड़ का सियासी करियर
विनोद जाखड़ छात्र राजनीति का चर्चित चेहरा हैं। वे राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ के पहले दलित अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2018 में जब NSUI से उन्हें टिकट नहीं मिला, तब वे बागी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े और अध्यक्ष बन गए। अब वे NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इससे पहले भी विनोद जाखड़ 2 बार आखिरी चरणों तक पहुंच चुके थे। बीते दो सालों से वे NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
इस लिंक को शेयर करें

