SAT, 27 DECEMBER 2025

Daily Horoscope 21 Dec 2025: आज का राशिफल और पंचांग: चंद्र दर्शन के साथ जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

news image
धर्म
20 Dec 2025, 08:50 pm
112 देखें
रिपोर्टर : Dushyant

Daily Horoscope: आज का राशिफल: 21.12.2025 का राशिफल: हर नया दिन ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल के साथ जीवन में ताजगी, नए मौके और महत्वपूर्ण सबक लेकर आता है। आज साल का सबसे छोटा दिन है और उत्तरायण की शुरुआत से ठीक पहले का महत्वपूर्ण दिवस। आज पूर्वाषाढ़ नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग है, जो नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन चंद्र दर्शन भी विशेष महत्व रखता है। हमारे कुशल ज्योतिषियों द्वारा आज के नक्षत्र, योग, तिथि और ग्रह स्थिति के आधार पर तैयार यह दैनिक राशिफल आपको नौकरी-कारोबार, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, परिवार और संबंधों में सही मार्गदर्शन देने की कोशिश करता है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।


पंचांग और ज्योतिषीय स्थिति

• 21 दिसम्बर, 2025 को 09:10 AM तक पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इसके बाद शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि प्रारंभ होगी।

• वार रविवार है।

• आज पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रहेगा, जो अगले दिन के 03:35 AM तक रहेगा। उसके बाद उत्तराषाढ़ नक्षत्र शुरू होगा।

• आज वृद्ध योग 04:34 PM तक रहेगा।

इसके बाद ध्रुव योग प्रारंभ होगा।

• आज करण : बव 09:10 AM तक रहेगा,

इसके बाद बालव 10:03 PM तक रहेगा, इसके बाद कौलव प्रारंभ।

• सूर्योदय लगभग 07:13 AM बजे होगा और सूर्यास्त लगभग 05:37 PM होगा।

• राहुकाल: 09:48 AM से 11:06 AM

• अभिजीत मुहूर्त : 12:04 PM से 12:45 PM

स्थान के अनुसार पंचांग के समय में थोड़ी भिन्नता (कुछ मिनटों की) संभव है। गहन जानकारी के लिए क्षेत्रीय पंचांग देखें।



आज का राशिफल

♈ मेष (Aries):- आज का दिन मेहनत और भागदौड़ से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। किसी बात पर विवाद हो सकता है, सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सावधान रहने की ज़रुरत है, फिजूलखर्ची से बचें। थकान महसूस हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

♉ वृषभ (Taurus):- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क बनाये रखने से लाभ होगा। पुराने उधार और कर्जे ख़त्म होंगे। स्वास्थ्य को लेकर खानपान पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। वाणी को नियंत्रण में रखें। बुजुर्गों की सलाह उपयोगी साबित हो सकती है।

♊ मिथुन (Gemini):- आज के दिन नए संपर्क बनाने और बातचीत बढ़ाने से फायदा होगा। आर्थिक फैसले आपके पक्ष में आएँगे, लेकिन अचानक नुकसान की आशंका है। गले में दिक्कत या थकान की समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन मधुरता बढ़ेगी। नए रिश्ते बन सकते हैं। भावनाओं में बह कर काम करना तकलीफ दे सकता है।

♋ कर्क (Cancer):- आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें, वरना प्रेम जीवन में तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा या नई जिम्मेदारी मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन निवेश में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। मानसिक तनाव से बचें।

♌ सिंह (Leo):- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस में मेहनत की तारीफ मिलेगी। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में टीमवर्क से समस्या हल होगी। छोटी यात्रा पर जाना हो सकता है। ऊर्जा का सही जगह उपयोग करें। पुरानी गलतियों से सबक लें।

♍ कन्या (Virgo):- नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अकस्मिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन व्यस्त रहने से तनाव बढ़ सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुरानी कमियों को दूर करें।

♎ तुला (Libra):- आज के दिन कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। सीनियर्स का सहयोग मिलने की सम्भावना है। प्रेम जीवन में मनमुटाव दूर होंगे। पेट से जुडी समस्या हो सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर काम करना फायदा देगा। अचानक उलटफेर से स्थिति बदल सकती है। यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा।

♏ वृश्चिक (Scorpio):- आज के दिन आपको करियर में मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक मामलों के लिए दिन अनुकूल है। संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने पर ध्यान रखें। कामकाज को लेकर किसी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर होगा।

♐ धनु (Sagittarius):- आज के दिन संतुलन बनाकर चलने की ज़रूरत है। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। पुरानी देनदारियां ख़त्म हो सकती है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा।

♑ मकर (Capricorn):- आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। करियर में तरक्की के संकेत हैं। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यात्रा पर जाने की सम्भावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मांगलिक समारोह में शामिल होंगे। किसी दूसरे के मामले में न बोलें।

♒ कुंभ (Aquarius):- आज कार्य को प्राथमिकता देने की ज़रुरत है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। रिश्तों में दूरी होने पर बातचीत से हल निकालें। आर्थिक खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शुभ कार्यों पर पैसा खर्च होगा। शारीरिक समस्याएँ बढ़ सकती है, डॉक्टर से परामर्श लें।

♓ मीन (Pisces):- आज का दिन मेहनत और संयम का दिन है। प्रेम जीवन में तनाव हो सकता है। रुका धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन जल्दबाजी करने से बचना होगा। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। जॉब में अपने काम करने के तरीके में सुधार करें। सहयोगियों का साथ मिलेगा।


नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मार्गदर्शन है, जो विश्वसनीय स्रोतों से लिया गया है। व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर परिणाम भिन्न हो सकते हैं। सकारात्मक रहें, अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें और दिन का लाभ उठाएं।




विशेष: समस्त जानकारी और तथ्य अनुभवी ज्योतिषियों से लिए गए हैं। भारत रफ़्तार किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता। न ही किसी प्रकार की क्षति या हानि के लिए ज़िम्मेदार है।


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.