SAT, 27 DECEMBER 2025

Daily Horoscope 22 Dec 2025: आज का राशिफल और पंचांग: चंद्र मंगल की युति देगी इन राशियों को फायदा, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

news image
धर्म
21 Dec 2025, 08:26 pm
126 देखें
रिपोर्टर : Dushyant

Daily Horoscope: आज का राशिफल: 22.12.2025 का राशिफल: हर नया दिन ग्रह-नक्षत्रों की बदलती स्थिति के साथ जीवन में नई ऊर्जा, अवसर और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आता है। आज सूर्य के उत्तरायण की ओर बढ़ते कदम के साथ दिन की लंबाई बढ़ने की शुरुआत हो रही है, जो नए प्रकाश और उम्मीद का प्रतीक है। धनु राशि में चंद्रमा और मंगल की युति से चंद्र-मंगल योग का निर्माण हो रहा है, जो वैदिक ज्योतिष में एक शक्तिशाली और धनप्रद योग माना जाता है। इन दोनों की युति व्यक्ति को साहसी, आत्मविश्वासी और आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है। इस योग के प्रभाव से कई राशियों को अप्रत्याशित धन लाभ, करियर में प्रगति और सकारात्मक बदलाव की संभावना है। हमारे कुशल ज्योतिषियों द्वारा आज की ग्रह स्थिति, नक्षत्र और योग के आधार पर तैयार यह दैनिक राशिफल आपको करियर-व्यवसाय, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, परिवार और रिश्तों में सटीक दिशा प्रदान करने का प्रयास करता है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।


पंचांग और ज्योतिषीय स्थिति

• 22 दिसम्बर, 2025 को 10:51 AM तक पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इसके बाद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि प्रारंभ होगी।

• वार सोमवार है।

• आज उत्तराषाढ़ नक्षत्र रहेगा, जो अगले दिन के 05:32 AM तक रहेगा। उसके बाद श्रवण नक्षत्र शुरू होगा।

• आज ध्रुव योग 04:39 PM तक रहेगा।

इसके बाद व्याघात योग प्रारंभ होगा।

• आज करण : कौलव 10:51 AM तक रहेगा,

इसके बाद तैत्तिल 11:34 PM तक रहेगा, इसके बाद गर प्रारंभ।

• सूर्योदय लगभग 07:13 AM बजे होगा और सूर्यास्त लगभग 05:38 PM होगा।

• राहुकाल: 08:31 AM से 09:50 AM

• अभिजीत मुहूर्त : 12:05 PM से 12:46 PM

स्थान के अनुसार पंचांग के समय में थोड़ी भिन्नता (कुछ मिनटों की) संभव है। गहन जानकारी के लिए क्षेत्रीय पंचांग देखें।



आज का राशिफल

♈ मेष (Aries):- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। भाग्य का पूरा साथ रहेगा और नौकरी या व्यापार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रुके हुए कामों में गति आएगी तथा आय के नए स्रोत बन सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। भावनाओं में बहकर कोई जोखिम न लें। परिवार और प्रेम संबंधों में सुख मिलेगा। चंद्र-मंगल योग से अचानक धन लाभ की संभावना है।

♉ वृषभ (Taurus):- आज सावधानी बरतने का दिन है। परिस्थितियां पूरी तरह पक्ष में नहीं रहेंगी और स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। बेवजह विवाद या जोखिम से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। व्यापार सामान्य चलेगा, लेकिन नए काम शुरू करने से परहेज करें। परिवार में तनाव होने की सम्भावना है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

♊ मिथुन (Gemini):- आज का दिन अच्छा और प्रगतिशील रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बीतने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार या नौकरी में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी, हालांकि बड़ा बदलाव न करें। बौद्धिक और रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

♋ कर्क (Cancer):- आज का दिन अनुकूल रहेगा। बड़े और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभकारी साबित होगी। व्यापार में नई शुरुआत या साझेदारी फायदेमंद रहेगी। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। सार्वजनिक संपर्क बढ़ेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। परिवार में आपसी सहयोग बढेगा। धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है।

♌ सिंह (Leo):- आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी या रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों से आर्थिक मदद संभव है। व्यापार अच्छा चलेगा। प्रेम संबंध में असमंजस की स्थिति हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी। विरोधियों की साजिशें नाकाम होंगी। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन भावुक फैसले टालें। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है।

♍ कन्या (Virgo):- आज मन बेचैन रह सकता है और खर्च बढ़ने की आशंका है। जिम्मेदारियां निभाने से मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर पड़ सकता है। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। व्यापार में जोखिम न लें। पारिवारिक विवादों से दूर रहें। दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। वाणी पर संयम रखें की ज़रुरत है।

♎ तुला (Libra):- आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। काम का दबाव और मानसिक थकान परेशान करेगी। परिवार में विवाद या रिश्तों में टकराव संभव है। नए काम शुरू करने के लिए अभी सही समय नहीं है। भूमि या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं, लेकिन घरेलू अशांति हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।

♏ वृश्चिक (Scorpio):- आज दिन बहुत शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर सोचे हुए काम पूरे होंगे और व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आय के पुराने स्रोत वापस चालू होंगे। नयी जिम्मेदारियां मिल सकती है। सेहत उत्तम रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। बड़े काम और मामले आपके पक्ष में होंगे।

♐ धनु (Sagittarius):- आज का दिन लाभकारी साबित होगा। ऑफिस में मेहनत का फल मिलेगा। रुका धन प्राप्त होने की सम्भावना है। व्यापार में मजबूती मिलेगी और नए कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी। सरकारी काम और बड़े फैसले आपके हक में रहेंगे।

♑ मकर (Capricorn):- आज आपका स्वास्थ्य थोडा नर्म हो सकता है। आर्थिक दबाव बढ़ेगा। सत्पुरुषों और संत जनों से मिलने पर दिशा मिलेगी। व्यापार में जोखिम की आशंका है। उधार देने से बचें। दांपत्य जीवन में तनाव संभव है। धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन वित्तीय मामलों में सावधानी जरूरी है। भूमि विवाद सुलझ सकते हैं।

♒ कुंभ (Aquarius):- आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। विवादों या कोर्ट मामलों में फंसने का खतरा है, इसलिए थोडा संभलकर काम करें। व्यापार में नुकसान हो सकता है। निवेश से दूर रहें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अपने मन को सकारात्मक बनाए रखें।

♓ मीन (Pisces):- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार में बड़ी डील या सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी और परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। नई साझेदारी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। आय के नए रास्ते खुलेंगे। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है।


नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मार्गदर्शन है, जो विश्वसनीय स्रोतों से लिया गया है। व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर परिणाम भिन्न हो सकते हैं। सकारात्मक रहें, अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें और दिन का लाभ उठाएं।

विशेष: समस्त जानकारी और तथ्य अनुभवी ज्योतिषियों से लिए गए हैं। भारत रफ़्तार किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता। न ही किसी प्रकार की क्षति या हानि के लिए ज़िम्मेदार है।


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.