SAT, 27 DECEMBER 2025

Daily Horoscope 23 Dec 2025: राशिफल और पंचांग: अधि योग में इन राशियों को मिलेगी सुख-समृद्धि, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

news image
धर्म
22 Dec 2025, 08:48 pm
116 देखें
रिपोर्टर : Dushyant

Daily Horoscope: आज का राशिफल: 23.12.2025 का राशिफल: हर नया दिन ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल के साथ जीवन में नयी ऊर्जा, नयी उम्मीदें, मौके और सबक लेकर आता है। आज ग्रह गोचर में अधि योग बन रहा है। यह योग व्यक्ति को सुख-सुविधाओं भरी ज़िन्दगी देता है। इस योग वाले जातक के धन, बुद्धि और सम्मान में वृद्धि होती है। हमारे कुशल ज्योतिषियों द्वारा आज के नक्षत्र, योग, तिथि और ग्रह स्थिति के आधार पर तैयार यह दैनिक राशिफल आपको नौकरी-कारोबार, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, परिवार और संबंधों में सही मार्गदर्शन देने की कोशिश करता है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।


पंचांग और ज्योतिषीय स्थिति

• 23 दिसम्बर, 2025 को 12:12 PM तक पौष माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इसके बाद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी।

• वार मंगलवार है।

• आज श्रवण नक्षत्र रहेगा, जो अगले दिन के 07:07 AM तक रहेगा। उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र शुरू होगा।

• आज व्याघात योग 04:30 PM तक रहेगा।

इसके बाद हर्षण योग प्रारंभ होगा।

• आज करण : गर 12:12 PM तक रहेगा,

इसके बाद वणिज अगले दिन के 12:44 AM तक रहेगा, इसके बाद विष्टि (भद्रा) प्रारंभ।

• सूर्योदय लगभग 07:14 AM बजे होगा और सूर्यास्त लगभग 05:38 PM होगा।

• राहुकाल: 03:02 PM से 04:20 PM

• अभिजीत मुहूर्त : 12:05 PM से 12:46 PM

• विशेष दिन/ व्रत/ त्योहार : पुत्रदा एकादशी

स्थान के अनुसार पंचांग के समय में थोड़ी भिन्नता (कुछ मिनटों की) संभव है। गहन जानकारी के लिए क्षेत्रीय पंचांग देखें।



आज का राशिफल

♈ मेष (Aries):- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ने के साथ साथ कुछ अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं। संतान को लेकर कुछ चिंता परेशान करेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में सावधानी बरतें। शाम तक रुके काम पूरे हो सकते हैं।

♉ वृषभ (Taurus):- आपका आज का दिन अच्छा गुजरेगा। धन के मामले में प्रगति देखने को मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। गुस्से पर काबू करने की ज़रुरत है। कार्यक्षेत्र में नए मौके या जिम्मेदारियां मिल सकती है। खर्चों पर ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

♊ मिथुन (Gemini):- आज का दिन काम ज्यादा होने की वजह से व्यस्त रहेगा। पुराने काम निपटाने का मौका मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। वाणी पर नियंत्रण रखने की ज़रुरत है। पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ तनाव संभव है। शाम तक सब सामान्य हो जाएगा।

♋ कर्क (Cancer):- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे और सम्मान में इजाफा होगा। यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होंगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। करीबी व्यक्तियों के सहयोग से मनोबल बढ़ेगा।

♌ सिंह (Leo):- आज आपका दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। परिजनों और मित्रों का साथ मिलेगा। कार्य को लेकर थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। सही जगह पर सही शब्दों का इस्तेमाल आपके सम्मान को बढ़ाएगा। रचनात्मक चीज़ों से जुडी कोशिशें सफल होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

♍ कन्या (Virgo):- आज का दिन शुभ फलदायक साबित होगा। आज आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। क़र्ज़ और उधार की दिक्कत शांत होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। बड़ी चीज़ों से जुड़ने पर मान-सम्मान में वृद्धि संभव है। यात्रा पर जाने की सम्भावना है। वाणी पर काबू रखें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।

♎ तुला (Libra):- आज का दिन आपको मिला-जुला फल देगा। पारिवारिक और वैवाहिक सुख बढ़ेगा और धन लाभ की भी संभावना है। जल्दबाजी करके फैसले लेने से भारी नुकसान हो सकता है। खर्चे निकल सकते हैं, इसलिए हिसाब बनाकर चलने की ज़रुरत है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर जीत हासिल होगी।

♏ वृश्चिक (Scorpio):- आज के दिन कुछ शारीरिक, मानसिक समस्या या चिंताएं आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है। सोच विचार कर काम करने से पुराने विवाद सुलझेंगे। कानूनी मामले ख़त्म हो सकते हैं। रिश्तों में मजबूती आएगी। सही दिशा में कार्य करने पर बड़ी सफलता मिल सकती है।

♐ धनु (Sagittarius):- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर नए मौके और जिम्मेदारियां मिल सकती है। बड़े और प्रभावशाली लोगों से बात बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। सरकारी कामों से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी कार्यक्रम में जाना हो सकता है।

♑ मकर (Capricorn):- आज का दिन सफलता देने वाला साबित होगा। व्यापार और नौकरी में प्रगति होगी और परिवार में सुख रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत संभव है। ऑफिस में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, लेकिन धीरे धीरे संभल जाएंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

♒ कुंभ (Aquarius):- आज के दिन विरोधियों से सावधान रहने की ज़रुरत है। विवादों से बचने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। कुछ कार्यों को लेकर मन भटक सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी प्रकार का नुकसान होने की सम्भावना है।

♓ मीन (Pisces):- आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। परिजनों से रिश्ते में थोड़ी अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में होने वाली समस्या को सामने लाने की ज़रुरत है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें और वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा संभव है, लेकिन सतर्क रहना होगा।


नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मार्गदर्शन है, जो विश्वसनीय स्रोतों से लिया गया है। व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर परिणाम भिन्न हो सकते हैं। सकारात्मक रहें, अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें और दिन का लाभ उठाएं।

.

.

.

विशेष: समस्त जानकारी और तथ्य अनुभवी ज्योतिषियों से लिए गए हैं। भारत रफ़्तार किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता। न ही किसी प्रकार की क्षति या हानि के लिए ज़िम्मेदार है।


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.