Daily Horoscope 24 Dec 2025: राशिफल और पंचांग: विनायक चतुर्थी और शुक्रादित्य योग, इन राशियों को धन लाभ और करियर उन्नति, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: आज का राशिफल: 24.12.2025 का राशिफल: हर नया दिन ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल के साथ जीवन में नयी ऊर्जा, नयी उम्मीदें, मौके और सबक लेकर आता है। आज विनायक चतुर्थी और प्रदोष व्रत के साथ ग्रह गोचर में शुक्रादित्य राजयोग बन रहा है। यह योग आत्मबल के साथ सामाजिक सम्मान, आर्थिक लाभ और आकर्षक व्यक्तित्व देता है। यह योग मीडिया, फैशन, प्हैरशासन और राजनीति वाले लोगों को प्रगति देता है। हमारे कुशल ज्योतिषियों द्वारा आज के नक्षत्र, योग, तिथि और ग्रह स्थिति के आधार पर तैयार यह दैनिक राशिफल आपको नौकरी-कारोबार, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, परिवार और संबंधों में सही मार्गदर्शन देने की कोशिश करता है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
पंचांग और ज्योतिषीय स्थिति
• 24 दिसम्बर, 2025 को 01:10 PM तक पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसके बाद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि प्रारंभ होगी।
• वार बुधवार है।
• आज धनिष्ठा नक्षत्र 07:07 AM बजे शुरू होगा, जो अगले दिन के 08:18 AM तक रहेगा। उसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू होगा।
• आज हर्षण योग 04:01 PM तक रहेगा।
इसके बाद वज्र योग प्रारंभ होगा।
• आज करण : विष्टि (भद्रा) 01:10 PM तक रहेगा,
इसके बाद बव अगले दिन के 01:30 AM तक रहेगा, इसके बाद बालव प्रारंभ।
• सूर्योदय लगभग 07:14 AM बजे होगा और सूर्यास्त लगभग 05:39 PM होगा।
• राहुकाल: 12:27 PM से 01:45 PM
• अभिजीत मुहूर्त : 12:05 PM से 12:46 PM (आज अभिजीत मुहूर्त का समय राहुकाल से दूषित होने के कारण अभिजीत मुहूर्त में कार्य वर्ज्य है)
• विशेष दिन/ व्रत/ त्योहार : विनायक चतुर्थी एवं प्रदोष व्रत
स्थान के अनुसार पंचांग के समय में थोड़ी भिन्नता (कुछ मिनटों की) संभव है। गहन जानकारी के लिए क्षेत्रीय पंचांग देखें।
आज का राशिफल
♈ मेष (Aries):- आज का दिन आपके लिए धन लाभ और करियर में प्रगति का संकेत दे रहा है। शुक्रादित्य योग के प्रभाव से कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा। परिवारजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। निवेश संबंधी निर्णय सोच समझकर लें, वर्ना नुकसान हो सकता है।
♉ वृषभ (Taurus):- आज का दिन आपको उन्नति देगा। किसी पुराने पारिवारिक फैसले पर पछतावा हो सकता है। बिना सोचे कोई वादा नहीं करना है। रहन सहन में सुधार होगा। सरकारी मामलों में लापरवाही न बरतें। मन की इच्छा पूरी होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना और हिसाब बनाकर चलना जरूरी है।
♊ मिथुन (Gemini):- आज का दिन मिश्रित फल वाला रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन बिजनेस को लेकर सतर्क रहना होगा। निवेश योजनाओं में जल्दबाजी न करें। रुके काम पूरे होने के योग हैं। राजनीति वाले लोग सावधान रहें, छवि खराब हो सकती है। पारिवारिक मामलों में धैर्य बनाए रखें।
♋ कर्क (Cancer):- आज नई प्रॉपर्टी खरीदना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम मिलेगा। घूमने फिरने की योजना बन सकती है। उधार को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। माता पिता की सेहत पर सतर्क रहें। पारिवारिक अनबन सुलझाने की कोशिश करें। तनाव बढ़ सकता है।
♌ सिंह (Leo):- आज के दिन धन धान्य में वृद्धि के योग हैं। नए वाहन की खरीदी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई शक होने पर कोई कदम न उठाएं। दिन थोडा व्यस्त रह सकता है। ऑफिस में सीनियर्स किसी प्रकार की परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे। धैर्य से काम लेना होगा।
♍ कन्या (Virgo):- आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, लेकिन आलस्य करने से बचना होगा। बॉस के सुझाव पर अमल करें। घर से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है। मांगलिक कार्यक्रम में दिन थोडा व्यस्त रह सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
♎ तुला (Libra):- आज सोच समझकर फैसले लेने की ज़रुरत है। विदेश शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अच्छा अवसर मिल सकता है। सरकारी मामलों में लापरवाही करना नुकसान दे सकता है। धन वृद्धि होगी, लेकिन दिखावे के चक्कर में समस्या बढ़ सकती हैं। योजनाबद्ध तरीके से काम करें।
♏ वृश्चिक (Scorpio):- आज आपको अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी की डील से अच्छा मुनाफा हो सकता है। बिजनेस में बदलाव फायदेमंद रहेंगे। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्या उभर सकती है।
♐ धनु (Sagittarius):- आज का दिन मौज मस्ती भरा दिन रहेगा। मित्र से काम की सलाह मिल सकती है। पार्टनरशिप में लाभ होगा। जीवनसाथी को प्रगति मिलने के योग हैं। पार्टी का आयोजन हो सकता है। घूमने फिरने या लम्बी यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगेगी। विरोधियों की बातों में न आएं।
♑ मकर (Capricorn):- आज लेनदेन में सावधानी बरतें। आपके नए विरोधी खड़े हो सकते हैं। आय और खर्चों में संतुलन बनाए रखें। सहयोगी की बात परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र पर उन्नति संभव है। लंबी शारीरिक समस्या के लिए जांच करवाना बेहतर होगा। भागीदारी वाले व्यापार में सतर्कता जरूरी है।
♒ कुंभ (Aquarius):- आज का दिन शुभ रहेगा और आप अच्छी सोच से लाभ उठाएंगे। राजनीति में शुरुआत करने वालों को अच्छा मौका मिल सकता है। खर्चों का हिसाब रखना होगा। किसी करीबी की बात से परेशानी हो सकती है। विरोधियों से सावधान रहने की ज़रुरत है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, मौसमी दिक्कतें हो सकती है।
♓ मीन (Pisces):- आज का दिन आपको फायदा दे सकता है। कार्यक्षेत्र पर थोड़ी उथल पुथल हो सकती है, लेकिन जोखिम उठाने से लाभ मिलने की सम्भावना है। अच्छे आचरण और मीठी बातों से चीज़ें संभल जाएँगी। सोच विचारकर काम करना आपको प्रगति देगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मार्गदर्शन है, जो विश्वसनीय स्रोतों से लिया गया है। व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर परिणाम भिन्न हो सकते हैं। सकारात्मक रहें, अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें और दिन का लाभ उठाएं।
.
.
.
विशेष: समस्त जानकारी और तथ्य अनुभवी ज्योतिषियों से लिए गए हैं। भारत रफ़्तार किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता। न ही किसी प्रकार की क्षति या हानि के लिए ज़िम्मेदार है।
इस लिंक को शेयर करें