Daily Horoscope 25 Dec 2025: राशिफल और पंचांग: स्कंध षष्ठी और तुलसी पूजन दिवस के साथ जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: आज का राशिफल: 25.12.2025 का राशिफल: हर नया दिन ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल के साथ जीवन में नए अनुभव, अवसर, शक्ति और सीख लाता है। आज क्रिसमस के साथ ही स्कंध षष्ठी व्रत और तुलसी पूजन दिवस भी है। यह व्रत शिव और पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। इस दिन व्रत और तुलसी पूजन से घर में शांति बनी रहती है और बीमारियों से बचाव होता है। हमारे कुशल ज्योतिषियों द्वारा आज के नक्षत्र, योग, तिथि और ग्रह स्थिति के आधार पर तैयार यह दैनिक राशिफल आपको नौकरी-कारोबार, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, परिवार और संबंधों में सही मार्गदर्शन देने की कोशिश करता है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
पंचांग और ज्योतिषीय स्थिति
• 25 दिसम्बर, 2025 को 01:42 PM तक पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इसके बाद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि प्रारंभ होगी।
• वार गुरुवार है।
• आज धनिष्ठा नक्षत्र 08:18 AM तक रहेगा। उसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू होगा।
• आज वज्र योग 03:12 PM तक रहेगा।
इसके बाद सिद्धि योग प्रारंभ होगा।
• आज करण : बालव 01:42 PM तक रहेगा,
इसके बाद कौलव अगले दिन के 01:46 AM तक रहेगा, इसके बाद तैत्तिल प्रारंभ।
• सूर्योदय लगभग 07:15 AM बजे होगा और सूर्यास्त लगभग 05:39 PM होगा।
• राहुकाल: 01:45 PM से 03:02 PM
• अभिजीत मुहूर्त : 12:06 PM से 12:48 PM
• विशेष दिन/ व्रत/ त्योहार : स्कंध षष्ठी एवं तुलसी पूजन दिवस
स्थान के अनुसार पंचांग के समय में थोड़ी भिन्नता (कुछ मिनटों की) संभव है। गहन जानकारी के लिए क्षेत्रीय पंचांग देखें।
आज का राशिफल
♈ मेष (Aries):- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल वाला रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन नए काम शुरू करने में रुकावटें आ सकती हैं। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी या कारोबार में सहयोगियों से विवाद टालें।
♉ वृषभ (Taurus):- आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में सफलता के योग हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बाहर यात्रा होने की सम्भावना है। राजनैतिक मामलों से फायदा मिल सकता है। नए व्यवसाय की योजना में सावधानी बरतें। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
♊ मिथुन (Gemini):- आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। बेहतर नौकरी या बड़े मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। कारोबार को लेकर भागदौड़ रहेगी। धैर्य बनाए रखने की ज़रुरत है। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें।
♋ कर्क (Cancer):- आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में प्रगति और लाभ के अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों व परिवार का पूरा साथ रहेगा। यात्रा या बिज़नेस ट्रिप पर जाना हो सकता है। कोई रुका काम शुरू हो सकता है। परिवार में सेहत संबंधी चिंता रहेगी। बदलाव के लिए सोच-विचार करें।
♌ सिंह (Leo):- सिंह राशि वालों को आज सावधानी बरतनी होगी। परिवार की सेहत पर ध्यान दें। दिन में ज्यादा भागदौड़ रह सकती है। यात्रा करते वक़्त सुरक्षा का ध्यान रखें। कारोबार में नए स्रोत बन सकते हैं। शिक्षा में सफलता मिलेगी। बातचीत में संतुलन रखें, वरना विवाद बढ़ेगा। निवेश सोचकर करें।
♍ कन्या (Virgo):- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में बड़ा निवेश लाभदायक साबित हो सकता है। करियर में अचानक सफलता मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी खरीदना हो सकता है। दिन में भागदौड़ बनी रहेगी। मौसमी बीमारियों की दिक्कत हो सकती है। परिवार में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।
♎ तुला (Libra):- तुला राशि वालों का दिन मिला-जुला रहेगा। प्रेम सम्बन्ध ऊपर-नीचे हो सकता है, ध्यान दें। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू करने में परिवार का साथ रहेगा। बिजनेस से अच्छी खबर मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य पर खर्चा हो सकता है। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें।
♏ वृश्चिक (Scorpio):- आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। मन बेचैन और तनावपूर्ण रहेगा। कारोबार में लाभ के बावजूद भी नुकसान हो सकता है। सेहत कमज़ोर हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद उभर सकते हैं। सहयोगी साथ छोड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता और प्रगति मिलने के योग हैं।
♐ धनु (Sagittarius):- आपको आज सतर्क रहने की ज़रुरत है। यात्रा करते वक़्त सावधान रहें और वाहन संभालकर चलाएं। नया निवेश करने से बचें। कारोबार में वृद्धि की सम्भावना है। सेहत का ध्यान रखें। परिवार में किसी व्यक्ति का दूर जाना हो सकता है। किसी पर भी सोच-समझकर भरोसा करें।
♑ मकर (Capricorn):- आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक विवादों से दूर रहें। धैर्य बनाए रखने की ज़रुरत है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। मांगलिक कार्यों पर खर्चा हो सकता है। बड़ा फैसला लेने से पहले सोच विचार कर लें।
♒ कुंभ (Aquarius):- कुंभ राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। करीबी व्यक्तियों के सहयोग से नया कारोबार शुरू हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है। किसी यात्रा पर जाना हो सकता है। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। मांगलिक कार्य का योग बनेगा।
♓ मीन (Pisces):- आपका आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आज मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। कारोबार में लाभ के योग हैं। पारिवारिक खर्चा बढ़ेगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है, विवाद टालें।
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मार्गदर्शन है, जो विश्वसनीय स्रोतों से लिया गया है। व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर परिणाम भिन्न हो सकते हैं। सकारात्मक रहें, अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें और दिन का लाभ उठाएं।
विशेष: समस्त जानकारी और तथ्य अनुभवी ज्योतिषियों से लिए गए हैं। भारत रफ़्तार किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता। न ही किसी प्रकार की क्षति या हानि के लिए ज़िम्मेदार है।
इस लिंक को शेयर करें