Daily Horoscope 31 Jan 2026: राशिफल और पंचांग: किसकी किस्मत चमकेगी, किसे रहेगी सावधानी? जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Daily Horoscope and Panchang: आज का राशिफल: 31.01.2026 का राशिफल: हर नया दिन ग्रहों की बदलती चाल के साथ जीवन में नयी शिक्षा, मौके, अनुभव और सबक लाता है। दैनिक राशिफल आपको कारोबार, वित्तीय लाभ, सेहत और परिवार में सही मार्गदर्शन देने की कोशिश करता है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
पंचांग और ज्योतिषीय स्थिति
• 31 जनवरी, 2026 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जो 08:25 AM तक रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी।
• वार शनिवार है।
• आज पुनर्वसु नक्षत्र 03:26 AM से शुरू होकर अगले दिन के 01:33 AM तक रहेगा। उसके बाद पुष्य नक्षत्र शुरू होगा।
• आज विष्कुम्भ योग 01:32 PM तक रहेगा।
इसके बाद प्रीति योग प्रारंभ होगा।
• आज करण : तैत्तिल 08:25 AM तक रहेगा,
इसके बाद गर 07:06 PM तक रहेगा, इसके बाद वणिज प्रारंभ।
• सूर्योदय लगभग 07:14 AM बजे होगा और सूर्यास्त लगभग 06:06 PM होगा।
• राहुकाल: 09:57 AM से 11:19 AM
• अभिजीत मुहूर्त : 12:19 PM से 01:02 PM
स्थान के अनुसार पंचांग के समय में थोड़ी भिन्नता (कुछ मिनटों की) संभव है। गहन जानकारी के लिए क्षेत्रीय पंचांग देखें।
आज का राशिफल
♈ मेष (Aries):- आज के दिन कामकाज और रिश्तों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से डील फंस सकती है, जिससे बाद में मुश्किलें बढ़ेंगी। आर्थिक रूप से लाभ के योग हैं। सेहत में सीने या पेट से जुडी समस्या हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं को बाहर न बताएं। प्रेम जीवन में मतभेद हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें।
♉ वृषभ (Taurus):- आज का दिन खुद के फैसले लेने के लिए अनुकूल है, लेकिन किसी और को सलाह नहीं दें। शॉपिंग लिमिट में करें, वर्ना नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर साजिश से बचकर रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य नर्म रहेगा और आलस्य बढेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
♊ मिथुन (Gemini):- आज का दिन सकारात्मक परिणाम देगा। सभी कार्यों में प्रगति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा और योजनाएं मंजूर हो सकती हैं। घूमने-फिरने से ज़रूरी जानकारी मिल सकती है। पेंडिंग कार्य समय पर निपटाएं। जीवनसाथी से खुशी मिलेगी, लेकिन पारिवारिक फैसलों में जल्दबाजी न करें और वाणी पर संयम रखें।
♋ कर्क (Cancer):- आज का दिन उलझनों और तनाव से भरा रहेगा। कई कार्य एक साथ करने पड़ सकते हैं। पुरानी गलतियों से सबक लें। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें और उधार देने से बचें। मेहमान का आना हो सकता है। शाम को परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। रात में खर्चा बढ़ सकता है।
♌ सिंह (Leo):- आज का दिन बेहतर होने की तरफ बढेगा। पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक मजबूती आएगी और बड़ा लाभ हो सकता है। शाम को अध्यात्म या धार्मिक कार्यों में समय बीतेगा। निजी जीवन में संतुलन बनाए रखें और विवादों से दूर रहें।
♍ कन्या (Virgo):- आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और प्रोजेक्ट पूरे करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक विवाद किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सुलझ सकता है। रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। निजी संबंधों में सावधानी बरतें और अनावश्यक जोखिम न लें।
♎ तुला (Libra):- आज बिज़नेस में पार्टनरशिप से फायदा होगा। चीज़ों में संतुलन बनाकर चलें, वरना उलझनें बढ़ेंगी। शाम को मनोरंजन में समय बीतेगा। स्वास्थ्य और खर्चों पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव हो सकता है। परिवार में सहयोग की कमी महसूस होगी। करीबी संबंधों में दूरी हो सकती है।
♏ वृश्चिक (Scorpio):- आज का दिन आपको मिश्रित फल देगा। शारीरिक और मानसिक परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाइयां आएंगी, लेकिन हिम्मत रखने से ठीक हो जाएँगी। सेहत पर ध्यान दें और आलस्य त्यागें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन दूसरों के कार्यों में ऊर्जा व्यर्थ न करें।
♐ धनु (Sagittarius):- आज आपको सेहत और वित्तीय संसाधनों पर फोकस करना होगा। समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। मूड में उतार-चढ़ाव होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलेगी, लेकिन दूसरों के मामलों में नहीं फंसें। आर्थिक लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, संतुलित आहार लें।
♑ मकर (Capricorn):- आपको आज तृतीय शनि की वजह से कुछ परिवर्तन मिलेंगे। भावनात्मक समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बढ़ेंगी, लेकिन धैर्य रखें। आर्थिक रूप से सतर्क रहें और अनावश्यक खर्च टालें। काम को लेकर नए विचार और आईडिया मिलेंगे। उधार ख़त्म करने की कोशिश करें।
♒ कुंभ (Aquarius):- आज आप काफी भावनात्मक रहेंगे, इसलिए गलत फैसले लेने से बचें। पुरानी बातों को भूलकर आज पर ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव होंगे, इसलिए हिम्मत रखें। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। किसी भी प्रकार का विवाद टालने की कोशिश करें। शाम मनोरंजन में बीतेगा।
♓ मीन (Pisces):- आज बेकार के विवादों से दूर रहें। इच्छा के अनुसार काम नहीं होने से मन परेशान होगा। पारिवारिक मसलों पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में कुछ चीज़ों को भुलाकर आगे बढ़ना होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है।
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मार्गदर्शन है, जो विश्वसनीय स्रोतों से लिया गया है। व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर परिणाम भिन्न हो सकते हैं। सकारात्मक रहें, अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें और दिन का लाभ उठाएं।
विशेष: समस्त जानकारी और तथ्य अनुभवी ज्योतिषियों से लिए गए हैं। भारत रफ़्तार किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता। न ही किसी प्रकार की क्षति या हानि के लिए ज़िम्मेदार है।
इस लिंक को शेयर करें