Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर को मिली 30 करोड़ की हीरे-सोने जड़ित भव्य रामलला प्रतिमा, देखिये शानदार तस्वीरें

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर से एक गुमनाम भक्त की भक्ति का गज़ब किस्सा सामने आ रहा है। कर्नाटक के एक गुमनाम भक्त ने रामलला की एक अद्भुत प्रतिमा दान की है, जिसकी अनुमानित कीमत 25 से 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है। (Jewel Studded Statue) यह सुनहरे रंग की है और इसमें हीरे, पन्ना और अन्य कीमती रत्न जड़े हुए हैं। हालाँकि, इसमें कौनसी धातु का इस्तेमाल किया गया है, ये अभी तक नहीं बताया गया है। मूर्ति का निर्माण दक्षिण भारत की शिल्पकला के अनुसार किया गया है।
कुछ व्यक्तियों का कहना है कि मूर्ति को कर्णाटक के कुछ भक्तों ने मिलकर एक साथ तैयार करवाया है। प्रतिमा को तंजावुर के अनुभवी रत्न, धातु के शिल्प कारीगरों ने तैयार किया है और प्रतिमा को आकर्षक रूप दिया है।
(Ram Lalla's Golden Replica) यह भव्य मूर्ति गर्भगृह में विराजमान रामलला की मौजूदा प्रतिमा की हूबहू नकल है। इसकी ऊंचाई 10 फीट और चौड़ाई 8 फीट है। मूर्ति का वजन 5 क्विंटल होने का अंदाज़ा लगाया जा रहा है। यह प्रतिमा एक विशेष वैन से कर्नाटक से लगभग 1750 किलोमीटर की यात्रा कर मंगलवार शाम को 3:30 बजे प्रतिमा राम मंदिर परिसर लाई गई।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि अभी तक प्रतिमा भेजने वाले का पता नहीं चल पाया है। फ़िलहाल प्रतिमा का वजन और जाँच करवाई जा रही है। प्रतिमा से जुडी अन्य जानकारी सामने आते ही तुरंत ही शेयर की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, इस प्रतिमा को संत तुलसीदास मंदिर के पास अंगद टीला पर स्थापित करने की बात की जा रही है। स्थापना से पहले प्रतिमा का अनावरण और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगा, जिसमें देशभर के संत-महंत आमंत्रित किए जाएंगे।
यह दान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ (27 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026) से ठीक पहले आया है, जिससे उत्सव की रौनक और बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर प्रतिमा के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो भक्तों को खासी उत्साहित कर रही हैं।
इस लिंक को शेयर करें