TUE, 10 FEBRUARY 2026

बांग्लादेश T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप से बाहर, ICC ने की स्कॉटलैंड की एंट्री, "पाकिस्तान भी हो सकता है गेम से बाहर"

news image
खेल
24 Jan 2026, 08:40 pm
138 देखें
रिपोर्टर : Dushyant

Bangladesh removed from T20 World Cup 2026: बांग्लादेश अब ऑफिशियली क्रिकेट के वर्ल्ड कप से बाहर हो चुका है। बांग्लादेश द्वारा वर्ल्ड कप से बाहर होने की घोषणा करने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आधिकारिक तौर पर सूचना जारी कर बांग्लादेश को 2026 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया और उसकी जगह पर अब स्कॉटलैंड को ग्रुप में शामिल कर लिया गया है। दुबई में ICC की बैठक हुई, जिसमें ICC चेयरमैन जय शाह और अन्य सदस्यों ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला किया। (Scotland replacement)




दरअसल, मामले की शुरुआत हुई जब बांग्लादेश में हिन्दुओं (Bangladesh Hindus violence) की हत्या के विरोध में कोलकाता नाइट राइडर्स और BCCI ने बांग्लादेश के प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद T-20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने खिलाडियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत में मैच नहीं खेलने और वेन्यू चेंज करने की मांग की। लेकिन, ICC ने इस मांग को ख़ारिज कर दिया था। इसके बाद BCB ने वर्ल्ड कप में नहीं खेलने की घोषणा की।


आखिर में ICC ने गुरुवार को बांग्लादेश को 24 घंटे की डेडलाइन दी, जिसके बाद भी BCB के इंकार करने पर उन्हें आधिकारिक रूप से बाहर कर दिया गया।


गुरुवार को ढाका में बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने उनकी नेशनल क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि उनकी टीम और वे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में उनके खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक है। इसलिए वे खेल में हिस्सा नहीं लेंगे।


(Pakistan boycott threat) इस मामले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए कहा था कि बांग्लादेश के साथ गलत हुआ है। अगर बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से हटाया गया, तो पाकिस्तान भी टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगा। नकवी ने कहा, “अब हम अपने प्रधानमंत्री के लौटने का इंतज़ार कर रहे हैं। हमें सरकार के फैसले का इंतज़ार है। अगर सरकार ने मना कर दिया, तो पाकिस्तान भी टूर्नामेंट नहीं खेलेगा।”


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.