IPL 2026: KKR को बड़ा झटका! स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा IPL 2026 के पूरे सीजन से बाहर - जानिए वजह

IPL 2026: KKR को बड़ा झटका! स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा IPL 2026 के पूरे सीजन से बाहर - जानिए वजह
खेल
14 Mar 2026, 09:05 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Harshit Rana Out of IPL 2026 Season: IPL 2026 की शुरुआत में अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पर मुसीबत के बादल मंडराने लगे हैं। टीम के Fast Bowler हर्षित राणा घुटने में चोट लगने की वजह से पूरे IPL टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। यह खबर टीम के लिए दिक्कत बन रही है, क्योंकि पिछले दो सीजनों में राणा ने KKR के लिए ज़बरदस्त गेंदबाजी की है।

राणा को यह चोट साउथ अफ्रीका T-20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैच के दौरान लगी है। बॉलिंग रन-अप पूरा करते समय उन्हें घुटने में तेज दर्द महसूस हुआ। एक ओवर में दो बार वे रुक गए और अंत में सिर्फ एक ओवर फेंककर 16 रन के बाद लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए। हालाँकि, उसके बाद से वो लगातार रिकवरी मोड में हैं, लेकिन हालत पूरी तरह से सही नहीं हो सकी है। मेडिकल टीम का भी कहना है कि रिकवरी में और वक़्त लग सकता है।

यह चोट राणा के साथ-साथ KKR पर भी है, क्योंकि राणा ने IPL 2024 में KKR को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 19 विकेट झटके थे। आईपीएल 2025 में भी 13 मैचों में 15 विकेट लिए थे। इसी परफॉरमेंस के दम पर टीम ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। आंद्रे रसेल के आईपीएल से संन्यास के बाद Death Overs की जिम्मेदारी राणा पर आने वाली थी, लेकिन अब टीम को अपनी प्लानिंग पूरी तरह बदलनी पड़ेगी।

KKR टीम ने अभी तक राणा के रिप्लेसमेंट को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। हालांकि, टीम ने जिम्बाब्वे के लंबे कद वाले तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को साइन किया है, जिन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस ले लिया था। इससे पहले बांग्लादेश के फ़ास्ट बॉलर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किया जा चुका है। (Blessing Muzarabani Replacement)

केकेआर का पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई में होना है। इस झटके से टीम की बोलिंग यूनिट पर दबाव बढ़ गया है। फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि बाकी खिलाड़ी इस कमी को पूरा करेंगे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.