IPL 2026: राजस्थान फैंस को झटका, राजस्थान में ही नहीं होंगे राजस्थान के मैच, First Phase का शेड्यूल जारी

IPL 2026 schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी हो चुका है और शेड्यूल के बाहर आते ही राजस्थान के क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है। BCCI ने IPL के पहले फेज का जो शेड्यूल जारी किया है, उसमें जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के हिस्से में एक भी मैच की मेजबानी नहीं आई है। यानि, राजस्थान की टीम के मैच राजस्थान में ही नहीं खेले जाएंगे। (Sawai Mansingh Stadium Jaipur IPL 2026)
(Barsapara Cricket Stadium IPL) BCCI ने जो शेड्यूल जारी किया है, उसके अनुसार पहले फेज में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम कुल तीन मुकाबले खेलेगी, लेकिन ये सभी मैच जयपुर की बजाय असम की राजधानी गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम को इस बार टीम का ऑप्शनल होम ग्राउंड बनाया गया है, जहां राजस्थान के शुरुआती मैच होंगे। (Rajasthan Royals home ground)
इन मैचों में राजस्थान रॉयल्स की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस से होगी। ऐसे में राजस्थान के क्रिकेट लवर्स को इस बार पहले फेज में अपने फेवरेट क्रिकेटर्स को लाइव देखने का मौका नहीं मिलेगा।
हर साल आईपीएल के दौरान जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं। फैंस में जोश और उम्मीद होती है धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों को देखने की, लेकिन इस बार शुरुआती दौर में यह मौका नहीं मिलेगा।
(IPL 2026 first phase schedule) हालांकि, IPL 2026 का पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। अभी सिर्फ पहले फेज का शेड्यूल बाहर आया है। दूसरे फेज की तारीखें सामने आने में अभी वक़्त है। ऐसे में अभी भी उम्मीद है कि अगले चरण में जयपुर को IPL मैचों की मेजबानी मिल सकती है।
फिलहाल जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर अब दूसरे चरण के शेड्यूल पर टिकी हुई है, ताकि उन्हें एक बार फिर अपने शहर में आईपीएल का रोमांच देखने का मौका मिल सके।
इस लिंक को शेयर करें

