IPL 2026 से पहले Chennai Super Kings को बड़ा झटका! धोनी को लगी चोट, नहीं खेलेंगे शुरूआती मैच

Dhoni will not play Initial Matches of IPL 2026: IPL की शुरुआत से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एक बड़ा झटका लगा है। 30 मार्च को CSK का गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच हैं और मैच के दो दिन पहले ही खबर आई है कि CSK के धुरंधर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पैर की मसल्स में खिंचाव की वजह से IPL 2026 की शुरुआत में नहीं खेल पाएँगे। टीम ने शनिवार को सोशल मीडिया के ज़रिये इसकी जानकारी दी है।
CSK ने सोशल मीडिया पर लिखा, “एम.एस. धोनी फ़िलहाल पिंडली में हुए खिंचाव से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इस वजह से वे IPL 2026 के शुरूआती दो हफ्ते नहीं खेल पाएंगे।”
खबर है कि अब धोनी की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन को सौंपी जा सकती है, जो हाल ही में टीम का हिस्सा बने हैं।
धोनी अपनी बढती उम्र के चलते अब सिर्फ IPL में खेलते हैं। उन्होंने पिछले सीजन में भी सभी मैच खेले थे और अच्छी परफॉरमेंस की थी। चोट के बावजूद फैंस को उम्मीद है कि धोनी जल्द ही ठीक होकर वापस टीम से जुड़ेंगे।
ये घटना CSK के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि धोनी न सिर्फ एक Key-Player हैं, बल्कि टीम के लीडर और गाइडिंग मोटिवेशन भी हैं। CSK के शुरुआती मैचों में धोनी की कमी का असर ज़रूर नज़र आएगा।
इस लिंक को शेयर करें

