Petrol-Diesel की कीमतें अब नहीं बढेंगी, सरकार ने 10-10 रुपये घटा दी एक्साइज ड्यूटी

Petrol-Diesel की कीमतें अब नहीं बढेंगी, सरकार ने 10-10 रुपये घटा दी एक्साइज ड्यूटी
Trending News
27 Mar 2026, 01:41 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Central Government Cut Excise Duty on Petrol Diesel: कच्चे तेल की बढती कीमतों के बीच पेट्रोल-डीजल की रेट को कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपये की कटौती कर दी है। इस फैसले के बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटकर 3 रुपये प्रति लीटर रह गई है, जबकि डीजल पर यह पूरी तरह ख़त्म होकर शून्य हो गई है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही यह कटौती तुरंत प्रभावी हो गई है।

केंद्र सरकार ने यह कदम ऐसे वक़्त उठाया है जब ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच युद्ध के चलते इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑइल की कीमतें 70 डॉलर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। भारत की तेल कंपनियां भी पिछले कुछ दिनों से भारी घाटे में चल रही थीं। ऑइल एजेंसीज को पेट्रोल पर लगभग 24 रुपये और डीजल पर 30 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा था।

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि युद्ध के चलते बढती कीमतों का पूरा असर आम जनता पर नहीं पड़ना चाहिए। इसलिए सरकार ने ड्यूटी में कटौती की है, जिससे कंपनियां फ्यूल के दाम नहीं बढ़ाएंगी और लोगों पर महंगाई का बोझ नहीं पड़ेगा।

हालांकि, इसका मतलब ये नहीं कि पंप पर पेट्रोल-डीजल भी सस्ता हो जाएगा। तेल कंपनियां इस कटौती का इस्तेमाल अपने नुकसान की भरपाई करने में करेंगी।

केंद्र के बाद थोडा दबाव राज्य सरकार पर भी है। अगर राज्य सरकारें भी VAT (Value Added Tax) घटा देती हैं, तो जनता को 2 से 5 रुपये प्रति लीटर तक राहत मिल सकती है। फ़िलहाल यह फैसला सिर्फ तुरंत राहत देने के लिए है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.
Petrol-Diesel की कीमतें अब नहीं बढेंगी, सरकार ने 10-10 रुपये घटा दी एक्साइज ड्यूटी