39 दिन बाद आखिरकार युद्ध थमा! ट्रम्प और ईरान ने घोषणा की – 14 दिनों का सीजफायर, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर खुलेगा

39 दिन बाद आखिरकार युद्ध थमा! ट्रम्प और ईरान ने घोषणा की – 14 दिनों का सीजफायर, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर खुलेगा
Trending News
08 Apr 2026, 12:57 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Iran and America-Israel War Ceasefire: ईरान युद्ध शुरू होने के 39 दिनों बाद आख़िरकार ट्रम्प और ईरान दोनों सीज़फायर के लिए राज़ी हो गए हैं। भारतीय समयानुसार, 8 अप्रैल की सुबह 4 बजे डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की – दोनों देश सीज़फायर के लिए राज़ी हो गए हैं।

7 अप्रैल को ट्रम्प ने कहा था कि आज की रात ईरान के लिए आखिरी रात है। आज ईरान की सभ्यता हमेशा के लिए दुनिया से ख़त्म हो जाएगी और फिर वापस कभी नहीं आ पाएगी। लेकिन रात भर दोनों देशों के बीच युद्ध विराम को लेकर लम्बी बातचीत चली, जिसके बाद अमेरिका और ईरान सीज़फायर के लिए राज़ी हो गए।

ये सीज़फायर 14 दिनों के लिए होगा, जिसमें समझौते की शर्तों पर काम होगा। ट्रम्प ने अपने ट्रुथ सोशल हैंडल से बताया कि समझौते की सबसे बड़ी शर्त है कि ईरान बिना किसी हमले के स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को पूरी हिफाज़त के साथ वापस खोलेगा और अमेरिका भी 14 दिनों के लिए अपने हमले और बमबारी बंद कर देगा। इसके अलावा ईरान ने अमेरिका को 10 पॉइंट का एक प्रपोजल भेजा है, जिसमें युद्ध रोकने से जुडी अन्य शर्तें हैं।

ट्रम्प के घोषणा करने के 2 घंटे बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने भी ईरान की सभी मिलिट्री यूनिट्स को हमले रोकने का आदेश दिया। इजराइल ने भी कुछ शर्तों के साथ इस सीजफायर का समर्थन किया है। शर्तें वही कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ खोला जाए और ईरान अपने पडोसी देशों और इजराइल पर हमला बंद करे।

आपको बता दें कि इस युद्धविराम के लिए पाकिस्तान ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। 7 अप्रैल की पूरी रात इस्लामाबाद में पाकिस्तान के PM शाहबाज़ शरीफ़ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर लगातार फ़ोन पर लगे हुए थे और सीज़फायर के लिए बात कर रहे थे। आख़िरकार, सुबह 4 बजे ट्रम्प ने युद्ध विराम को घोषणा कर दी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.