ईरान-इजराइल युद्ध के बीच किम जोंग उन ने भी अपनी ताकत दिखाई! पावरफुल मिसाइल इंजन की टेस्टिंग की, अमेरिका को टक्कर देने की कोशिश

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच किम जोंग उन ने भी अपनी ताकत दिखाई! पावरफुल मिसाइल इंजन की टेस्टिंग की, अमेरिका को टक्कर देने की कोशिश
Trending News
29 Mar 2026, 06:36 pm
रिपोर्टर : Dushyant

North Korea- Kim Jong Un Tests New and Powerful Missile Engine with Success: दुनिया में हर तरफ लड़ाकू देश आपस में लड़ रहे हैं, और इन सब के बीच में एक देश, नॉर्थ कोरिया अकेला बैठा है। लगता है कि उसमें भी इस गेम का हिस्सा बनने की इच्छा है, इसलिए किम जोंग उन अपने खिलौनों की प्रदर्शनी कर रहे हैं। मिडल-ईस्ट में चल रही घमासान जंग के बीच नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग उन ने अपनी सैन्य क्षमता परखते हुए एक और नए और ज्यादा ताकतवर मिसाइल इंजन की सफल टेस्टिंग की है।

कोरिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस नए मिसाइल इंजन की थ्रस्ट कैपेसिटी 2,500 किलोटन है, जो सितंबर में टेस्ट किए गए इंजन (1,971 किलोटन) से काफी ज्यादा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि नॉर्थ कोरिया लॉन्ग रेंज अटैक करने वाली ICBM (इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल) को और ज्यादा डवलप कर रहा है, ताकि नॉर्थ कोरिया की और ज्यादा सुरक्षित किया जा सके। साथ ही, ये टेस्टिंग एक ही मिसाइल में कई वारहेड एक्सप्लोसिव लगाने की क्षमता बढ़ाने के लिए भी हो सकती है।

किम जोंग उन ने कहा कि उनकी ये टेस्टिंग नॉर्थ कोरिया की मिलिट्री पॉवर को बेहतर और ताकतवर बनाने के लिए बहुत ज़रूरी है। किम ने कहा कि यह नया इंजन उनकी रणनीतिक हमले करने की क्षमता को और बढ़ाएगा, खासकर अमेरिका तक जाने वाली मिसाइलों में।

यह मिसाइल टेस्टिंग नॉर्थ कोरिया के मिलिट्री डेवलपमेंट कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका मकसद देश की न्यूक्लियर और मिसाइल क्षमता को लगातार मजबूत करना है। आपको बता दें कि 2019 में अमेरिका के साथ बातचीत फेल होने के बाद किम जोंग उन ने अपने न्यूक्लियर और मिसाइल प्रोग्राम को तेजी से आगे बढ़ाया है।

माना जा रहा है कि मिडल-ईस्ट युद्ध का फायदा उठाते हुए किम जोंग उन दूसरे देशों को अपनी लगातार बढ़ती मिलिट्री पावर दिखाना चाहते हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.