राजस्थान SI भर्ती 2021 रद्द: हाईकोर्ट ने परीक्षा को पूरी तरह खारिज किया, अब क्या होगा आगे?

राजस्थान SI भर्ती 2021 रद्द: हाईकोर्ट ने परीक्षा को पूरी तरह खारिज किया, अब क्या होगा आगे?
Trending News
04 Apr 2026, 04:29 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Rajasthan SI Recruitment Exam 2021 Cancelled: लम्बे समय से विवाद में चल रही राजस्थान की SI भर्ती परीक्षा आख़िरकार रद्द हो चुकी है। राजस्थान हाई कोर्ट की पीठ ने पुराने फैसले को यथावत रखा। शनिवार को आदेश पारित करते हुए राजस्थान SI भर्ती 2021 को रद्द कर दिया है। ऐसे में जिस बात का पूरे राजस्थान के युवाओं को इंतजार था वही हुआ। राजस्थान हाईकोर्ट ने सब इंस्पेक्टर भर्ती (SI) परीक्षा-2021 रद्द कर दी है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। करीब ढाई महीने पहले 19 जनवरी को डिवीजन बेंच ने बहस पूरी होने के बाद ये फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले एकलपीठ ने 28 अगस्त 2025 को SI भर्ती में पेपरलीक, धांधली के चलते भर्ती को रद्द कर दिया था। इसके बाद डिवीजन बेंच में अपील की गई थी।

RPSC के मेंबर्स के खिलाफ प्रसंज्ञान भी रद्द

राजस्थान हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने एकलपीठ की तरफ से RPSC के सदस्यों के खिलाफ लिए गए स्वप्रेरित प्रसंज्ञान को भी रद्द किया है। शनिवार 4 अप्रैल को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश SP शर्मा की खंडपीठ ने ये फैसला सुना दिया है। हालांकि इस फैसले से उन चयनित लोगों को गहरा धक्का लगा है जिन्होंने ईमानदारी से ये परीक्षा दी थी और चयनित हुए थे।

आज बेरोजगारों के साथ न्याय हुआ

मामले में याचिकाकर्ताओं के वकील हरेंद्र नील ने कहा कि आज बेरोजगारों के साथ न्याय हुआ है। आज चयनित नहीं होने वाले बहुत ही संवेदनशील मामला था। बेरोजगारों के लिए बहुत ही साहसिक और बड़ा फैसला है। इस परीक्षा में बड़े स्तर पर पेपरलीक हुआ था। मामले में याचिकाकर्ताओं के वकील हरेंद्र नील ने कहा कि आज बेरोजगारों के साथ अन्याय हुआ है। आज चयनित नहीं होने वाले बहुत ही संवेदनशील मामला था। बेरोजगारों के लिए बहुत ही साहसिक और बड़ा फैसला है। इस परीक्षा में बड़े स्तर पर पेपरलीक हुआ था।

बता दें कि इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 24 सितंबर 2025 को भी सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने इस दिन आदेश देते हुए चयनित अभ्यर्थियों की फील्ड पोस्टिंग पर रोक लगाते हुए यथास्थिति के आदेश दिए थे। वहीं हाईकोर्ट की खंडपीठ को भी 3 महीने में सुनवाई पूरी करने के निर्देश दिए थे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.