राजस्थान 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में लड़कियों ने मचाया धमाल: 99.33% अंक के साथ वंदना कुमारी बनी स्टेट टॉपर

RBSE 10th Board Result: राजस्थान बोर्ड RBSE ने मंगलवार को 10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम्स का रिजल्ट जारी कर दिया और इस बार के रिजल्ट में लड़कियों ने बाज़ी मार ली। पास परसेंटेज में लड़कियों का पासिंग स्कोर 94.90% जबकि लड़कों का 93.63% रहा।
इतना ही नहीं, इस बार टॉपर्स की लिस्ट में भी लड़कियों का पूरा दबदबा दिखा। भरतपुर की सोनी एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वंदना कुमारी ने 99.33% स्कोर किया और राजस्थान के 10 बोर्ड में पूरे स्टेट में टॉप किया। इसके बाद सीकर की प्रिंस स्कूल की चेष्टा शर्मा रही, जिसने 99% अंक प्राप्त किए।
इनके साथ ही, सीकर के रींगस की सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी की सिम्स निठारवाल ने 595 अंक (99.17 प्रतिशत) हासिल किए। चित्तौड़गढ़ की सनराइज पब्लिक स्कूल की चंद्रिका बिश्नोई ने भी 99 प्रतिशत अंक हासिल किए।
सिम्स निठारवाल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और स्कूल परिवार को दिया। सिम्स ने कहा, “मैं भविष्य में IAS बनना चाहती हूं।” वंदना कुमारी ने रूटीन से पढ़ाई और मेहनत को अपना सीक्रेट बताया।
बोर्ड के अनुसार इस साल लड़कियों ने न सिर्फ पास परसेंट में, बल्कि टॉपर्स लिस्ट में भी बाज़ी मारी।
इस लिंक को शेयर करें

