UP के बदायूं में HPCL के दो अधिकारियों की हत्या, प्लांट में घुसकर गोली मारी

UP के बदायूं में HPCL के दो अधिकारियों की हत्या, प्लांट में घुसकर गोली मारी
उत्तर प्रदेश
12 Mar 2026, 04:24 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

उत्तर प्रदेश के बदायूं से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हिंदुस्तान पेट्रोलियम काॅरपोरेशन के प्लांट में घुसकर मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मैनेजर का नाम सुधीर गुप्ता हैं जबकि डिप्टी मैनेजर का नाम हर्षित मिश्रा हैं। गोली चलने की घटना के प्लांट में मौजूद कर्मचारी दौड़कर चेंबर में पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों अधिकारियों के शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए हाॅस्पिटल भिजवाया है। फिलहाल पुलिस प्लांट में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने मौके पर फाॅरेसिंक टीम बुलाई है जोकि घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। जानकारी के अनुसार प्लांट के कर्मचारियों ने गोली मारने का आरोप एक पूर्व कर्मचारी अजय प्रताप सिंह पर लगाया है। जिसको प्लांट से निकालने को लेकर विवाद भी चल रहा था। यह भी जानकारी सामने आई है कि प्लांट के दोनों अफसर लंबे समय से अपनी जान को लेकर खतरा बता रहे थे और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे थे।

प्लांट में जबरन घुसा पूर्व कर्मचारी

पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे पूर्व कर्मचारी अजय प्रताप सिंह कुछ लोगों के जबरदस्ती प्लांट में घुसा। इसके बाद उसने दोनों अधिकारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। इसका अधिकारियों ने विरोध किया। इसके बाद उसने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों अधिकारी इस फायरिंग की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.