चाउमीन खाने का मन कर रहा है, लेकिन सेहत को लेकर हैं परेशान- तो try करिए ये खास Healthy ChowMein

Healthy Alternative of Chowmein: चाऊमीन खाना किसे पसंद नहीं? इसका चटपटा और मसालेदार स्वाद तो सबको अपना दीवाना बना देता है। चीन से आया ये स्ट्रीट फ़ूड आज हर जगह अलग-अलग तरीके से बनाया और खाया जाता है, पर मुँह में पानी लाने वाली ये डिश आपको कितना नुकसान पहुंचा रही है, आप भी नहीं जानते। मैदा से बनने वाले इन नूडल्स में पाम ऑइल, फैट्स और अत्यधिक सोडियम जैसे हानिकारक इंग्रेडिएंट्स होते हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर,दिल की बीमारी और कैल्शियम की कमी भी हो जाती है। इसलिए आज से ही नूडल्स करें बंद और अपनाएँ यह अल्टरनेटिव जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी है।
यह रेसिपी खीरे और गाजर से बनती है जिसे इन्फ्लुएंसर और डाइटिशियन्स खीरे की नूडल्स/चाऊमीन भी कहते हैं। ये असल में इंस्टेंट नूडल्स होती हैं और इन्हें आप रोज सलाद के रूप में खा सकते हैं। (Vegetable ChowMein)
इसको बनाने के लिए आपको चाहिए
1 खीरा
1 चुकुन्दर
1 गाजर
तिल का तेल/ ऑलिव ऑइल
मसाले
तिल
कैसे बनती है ये चाऊमीन
झटपट तैयार होने वाले इन खास नूडल्स के लिए आप पहले गाजर, चुकुन्दर और खीरे को कद्दूकस करके लच्छों में काट लें। इसके बाद बाउल में सभी सब्जियां डालें। इसमें गर्म तेल,जीरा,काली मिर्च, लाल मिर्च, सोया सॉस और विनेगर डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। इसे और अच्छा बनाने के लिए आप दही, निम्बू, सफ़ेद तिल को पीसकर इसमें मिलाएं और स्प्रिंग अनियन से गार्निश करें।
Content - Ekta Sharma
इस लिंक को शेयर करें

