THU, 05 FEBRUARY 2026

सर्दियों में सेहत और खूबसूरती बचाएं! बदलते मौसम में खुद की देखभाल के 10 आसान टिप्स जो हर कोई फॉलो कर सकता है

news image
लाइफ स्टाइल
28 Jan 2026, 07:21 pm
94 देखें
रिपोर्टर : Kriti Kumari

बदलते मौसम में कैसे करे खुद की देखभाल?

Winter Self Care Tips: ठंड आते ही लोग शिमला, मनाली की ट्रिप्स प्लान करने लग जाते है, लेकिन बढती ठंड में हमें कुछ और बातों का ख्याल रखना भी जरुरी हो जाता है।


ठंड के मौसम में कई बार बेवक्त बारिश होने की वजह से ठंड़ बढ़ने लग जाती है। ऐसे में ना सिर्फ सर्दी, जुकाम होता है, बल्कि सर्द मौसम हमारी त्वचा और बालों को भी प्रभावित करता है, क्योंकि ठंड में हम अपनी दिनचर्या बदलना भूल जाते हैं।


ठंड के मौसम में सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों को देखभाल की जरुरत होती है, ठंड में खुद की सेहत का खास ख्याल कैसे रखें, इसकी जानकारी होना बेहद ज़रूरी हो जाता है। ऐसे में हम अपनी दिनचर्या में थोड़े बदलाव कर के ठंड के बुरे प्रभावों से बच सकते है। इसके लिए मैं कुछ ज़रूरी टिप्स शेयर कर रही हूँ, जिससे आप जानेंगे कि इस मौसम में क्या करें और क्या करने से बचें। (how to take care in winter)


सर्दियों में क्या करना चाहिए - (What to do in Winters)

• ठंड आते ही हमें गर्म कपड़े पहनते वक़्त खास ध्यान रखना चाहिए कि कान और पैर ढँके हुए हों।

• अपनी त्वचा को अच्छे से मॉइस्चराइज करनी चाहिए। इसके लिए आप अच्छी कंपनी का मॉइस्चराइजर यूज कर सकते है और अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो आप घी का भी इस्तेमाल कर सकते है। (dry skin remedies winter)

• इस मौसम में बालों को भी अच्छी केयर की जरुरत होती है। इसके लिए आप कंडीशनर या हेयर मास्क का उपयोग कर सकते है। आप चाहे तो DIY हेयरमास्क का भी उपयोग कर सकते है, जैसे - नारियल तेल में Vitamin-E Tablet डालकर, घी, फ्लैक्स सीड जेल, एलोवेरा जेल, फर्मेंटेड राईस वॉटर, इत्यादि।

• हमेशा खुद के पास मॉइस्चराइजर और लिप बाम रखें, ताकि जब भी आपको जरुरत लगे, आप इसका इस्तेमाल कर सकें।

• गर्म तासीर की चीजों का ज्यादा सेवन करना शुरु कर दे, जैसे – ड्राई फ्रूट्स, नट्स, काढ़ा इत्यादि।


सर्दियों में क्या नहीं करें- (What not to do in Winters)

• कभी भी बिना गर्म कपडे पहने एकाएक गर्म माहौल से ठंडे माहौल में नहीं जाना चाहिए।

• ज्यादा गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए। इससे त्वचा और बाल खराब होने की संभावना बढ़ जाती है एवं बाल झड़ने लग जाते है।

• बार – बार पानी में जाने से बचना चाहिए।

• गीले कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि गीले कपड़े पहनने से रैशेज़ और त्वचा से जुडी बीमारियाँ और इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, जुकाम और मौसमी बीमारियाँ होने की संभावना बढ़ जाती है।

• ठंडी चीज़ें, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, इत्यादि के सेवन से बचना चाहिए।


सर्दी के मौसम में इन बातों का ध्यान रखकर मौसमी बीमारियों और दिक्कतों से बचा जा सकता है। तो सर्दियों में थोड़ी सी सावधानी बढाएं, और सर्दियों का पूरा आनंद लें।



इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.