क्या आपको भी गर्मियों में महसूस होती है थकावट? ग्लूकोन-डी नहीं बल्कि ये पीना शुरू करें ये ड्रिंक्स

क्या आपको भी गर्मियों में महसूस होती है थकावट? ग्लूकोन-डी नहीं बल्कि ये पीना शुरू करें ये ड्रिंक्स
लाइफ स्टाइल
26 Mar 2026, 05:46 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Summer Drinks: गर्मी आते ही शरीर में ऊर्जा कम होने लगती है और थकान महसूस होती है। जिसके कारण मन चिड़चिड़ा होने लगता है और इम्युनिटी भी कम हो जाती है। इसका इलाज़ सिर्फ पानी पीना ही नहीं है। लेकिन कई लोग ग्लूकोन-डी, कोल्ड ड्रिंक्स और शरबत पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सब हमें कुछ समय के लिए आराम देते है? वहीं इनमें प्री-एडेड शुगर हमारे शरीर में इन्सुलिन भी बढ़ाता है। लेकिन आप फ़िक्र न करें हम आपको यहां कुछ ऐसी देसी ड्रिंक्स एक ड्रिंक आप रोज़ पीने लग जाये तो आपकी सारी परेशानी दूर हो जाएगी।

गोंद-कथीरा

गांव में मिलने वाला गोंद कतीरा अब शहरों में भी देसी ड्रिंक्स की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। गोंद-कथीरा असल में एस्ट्रैगलस (ट्रैगाकैंथ) पौधे के रस से निकाला जाता है। जो पानी में भिगोते ही जैल रूप में आ जाता है। इसका इस्तेमाल गर्मियों में गर्मी कम करने और प्राकृतिक शीतलता देने के लिए किया जाता है। सामान्य तौर से गोंद से अलग होता है। ये समर ड्रिंक्स, स्मूदीज़ और फालूदा में इस्तेमाल किया जाता है।

हर दिन पीए गोंद कतीरा

जिस तरह से सर्दियों में गोंद के लड्डू हमें गरम रखते हैं। हमारे शरीर को इम्यून, मजबूत और स्वस्थ बनाए रखते हैं। उसी तरह से गोंद कतीरा गर्मियों में हमें ठंडा और तरो-ताजा रखता है। इसमें बैसोरिन होता है जो B-12, B-6 और दूसरे विटामिन की कमी दूर करता है। साथ ही इसमें फाइबर्स, मैग्नीशियम की मात्रा भी अच्छी होती है जो हमारे शरीर में लचक, इम्युनिटी, और घुटनों में चिकनाई बनाये रखने का काम करता है। इसके अलावा ये हमारे पाचन और आंतों की भी सफाई करता है। इससे भूख लगती है और शरीर फ़ुर्तीला हो जाता है।

कैसे बनाएं गोंद कतीरा ड्रिंक

मिनटों में बनने वाली इस ड्रिंक को आप कभी भी बना सकते हैं। इसके लिए आप रात में 2 चम्मच गोंद कथीरा पानी में मिलाकर रख दें। सुबह होने पर एक चम्मच गोंद-कतीरा पानी में डालें। इसमें आप भीगे हुए सब्जा बीज (चिया सीड्स), खीरे और चुकन्दर का रस और पुदीना भी मिला सकते हैं। इस ड्रिंक में आप सुबह ये शाम को कभी भी पी सकते है। ये ड्रिंक ना केवल गर्मियों में फुर्ती देता है बल्कि हमारे बालों और त्वचा को भी पोषण, खूबसूरत और सुन्दर बनाये रखता है।

कंटेंट- एकता शर्मा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.