THU, 05 FEBRUARY 2026

क्यों बढ़ रही है युवाओं में जंक फूड की लत? सोशल मीडिया, तेज लाइफस्टाइल और 'कूल' इमेज ने बनाया बड़ा खतरा!

news image
स्वास्थ्य
04 Feb 2026, 07:48 pm
66 देखें
रिपोर्टर : Kriti Kumari

युवाओं में जंक फूड इतना लोकप्रिय क्यों होता जा रहा है? (why junk food popular among youth)


(Youth Junk Food Addiction) वर्तमान समय की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में युवाओं के खाने में सबसे ज़्यादा जो नजर आने लगा है, वह है जंक फूड। बर्गर, पिज्जा, मोमोज, फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स इत्यादि अब सिर्फ कभी-कभार खाने की चीजें नहीं रह गई हैं, बल्कि हमारें लाइफस्टाइल का जरुरी हिस्सा बन चुकी हैं। अब सवाल यह आता है कि आखिर आज के युवाओं में जंक फूड इतना लोकप्रिय क्यों होता जा रहा है?


• आज के युवा कोचिंग, पढ़ाई, नौकरी और सोशल लाइफ के बीच लगातार भागदौड़ में लगे रहते हैं। ऐसे में घर का खाना बनाना और ढंग से बैठ कर खाने का समय कहाँ मिल पाता है। एक तो जंक फूड आसानी से और जल्दी मिल जाता है, इसलिए यह सबके लिए सबसे आसान ऑप्शन बन गया है।


• जंक फूड को खास इस तरह से बनाया जाता है कि वह ज्यादा स्वादिष्ट लगे। ज्यादा नमक, तेल और मसाले दिमाग को तुरंत ही खुशी का एहसास कराते हैं, जिससे धीरे-धीरे इस स्वाद की आदत लग जाती है और साधारण घर का खाना फीका और स्वादहीन लगने लगता है।


• आजकल सोशल मीडिया पर नया ट्रेंड चल रहा है- फूड व्लॉग्स, फ़ूड रील्स और फ़ूड रिलेटेड चैलेंजेस। ऐसे नए-नए जंक फूड ट्रेंड्स देखकर बाकि लोगों में भी उन्हें ट्राय करने की इच्छा होने लगती है। और तो और, कई बार लोग खाना स्वाद के लिए नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए मंगवाते हैं। (junk food social media influence)


• युवाओं के लिए जंक फूड ना सिर्फ पेट भरने का माध्यम है, बल्कि दोस्तों के साथ समय बिताने का एक बहाना भी बन चुका है। चाहे वो फ्रेंड्स आउटिंग हो या कोई पार्टी या हो कॉलेज कैंटीन - हर जगह जंक फूड मौजूद रहता है।


• आज हर गली-मोहल्ले से लेकर मॉल और हर ऑनलाइन ऐप तक जंक फूड हर जगह आसानी से पहुंच जाता है। एक तो दाम कम, ऊपर से होम डिलीवरी, इसकी लोकप्रियता को और बढ़ाने का काम करता है। (fast food lifestyle india)


• कंपनियां अपने विज्ञापनों में जंक फूड खाने को “कूल”, “फन” दिखाती हैं। इससे युवाओं को लगता है कि जंक फूड खाना मॉडर्न लाइफस्टाइल का हिस्सा है और अगर वो इन सब को नहीं अपनाते हैं, तो कहीं वो पीछे ना रह जाए।


• आजकल तो लोग तनाव, अकेलापन, थकान या उदासी में जंक फूड खाने लग जाते हैं, जो तुरंत राहत देता हुआ महसूस होता है। इसलिए कई युवा इसे स्ट्रेस दूर करने के लिए खाने लग जाते हैं।


• ऐसा नहीं है की युवाओं को यह पता नहीं होता है कि जंक फूड सेहत के लिए अच्छा नहीं है। लेकिन लोग अपनी आदत से मजबूर होते हैं और लंबे समय तक इसको खाते रहते हैं, जिससे सेहत को काफी नुकसान भी होता है। “कभी-कभी तो चलता है” वाली आदत धीरे-धीरे हमारी लत बन जाती है।


ज्यादा जंक फूड खाने की आदत से क्या नुकसान हो सकते हैं? (Negative Effects of Junk Food)


• मोटापा बढ़ जाता है और पाचन से सम्बंधित दिक्कतें आती है।


• हमेशा थकान और एनर्जी की कमी बनी रहती है।


• एकाग्रता कम हो जाती है और याद्दाश्त पर भी असर पड़ता है।


• भविष्य में दिल की और शुगर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।


कैसे बचे जंक फ़ूड की आदत से? (How to avoid Junk Food)


• जंक फूड को पूरी तरह ना छोड़ें। इसके बजाय इसकी मात्रा को सीमित करें।


• घर के खाने को थोडा और मेहनत करके ज्यादा स्वादिष्ट बनाएं और आसान तरीका अपनाएं, जिससे खाना बनाने में आलस्य नहीं आये।


• ज़रूरी है कि युवा एक हेल्थी ऑप्शन के बारे में जानें और सही पोषण को लेकर जागरूक हों।


• सोशल मीडिया पर हेल्दी फूड का भी एक ट्रेंड बनाएं और फॉलो करें।


जंक फूड युवाओं में लोकप्रिय सिर्फ स्वाद की वजह से नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड के कारण भी हुआ है| अगर समय रहते इसको रोका या कम नहीं किया गया, तो यह भविष्य में बड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है।


सेहतमंद रहने का ये मतलब नहीं कि आप सब कुछ छोड़ दें, बल्कि यह है कि हम कैसे समझदारी के साथ ये फैसला लें कि क्या, कितना और कब खाना है।



इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.